गुजरात के डिप्टी CM की नेटवर्थ जान नहीं होगा यकीन! आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं हर्ष सांघवी?
Harsh Sanghvi Net Worth: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शुक्रवार को अपनी मंत्रिपरिषद में बड़े स्तर पर फेरबदल किया। इस दौरान 19 नए मंत्रियों को शामिल किया गया और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी को उपमुख्यमंत्री का जिम्मा दिया गया।
खास बात यह है कि हर्ष संघवी का परिवार पहले कभी राजनीति से जुड़ा नहीं रहा है, लेकिन उनकी व्यक्तिगत मेहनत और संगठन में काम करने के अनुभव ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं हर्ष संघवी, उनका राजनीतिक सफर, संपत्ति और व्यक्तिगत जीवन।

कौन हैं हर्ष संघवी?
हर्ष संघवी का जन्म 8 जनवरी 1985 को सूरत में हुआ था। उनके पिता का नाम रमेश कुमार संघवी और मां का नाम देवेंद्रबेन संघवी है। हर्ष संघवी ने 9वीं तक की पढ़ाई की है। उन्होंने प्राचीबेन संघवी से शादी की है, जो एक गृहिणी हैं। हर्ष और प्राची का एक बेटा आरुष और एक बेटी निरवा है।
हर्ष सामाजिक कार्यों में काफी सक्रिय हैं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लोगों की मदद के लिए कई प्रयास किए, जिसके चलते वे सुर्खियों में आए थे। हर्ष संघवी राजनीति के साथ-साथ हीरे के कारोबारी भी हैं। उनकी पत्नी ने कई कंपनियों में निवेश किया है, जिससे उनकी आय का एक हिस्सा आता है। हर्ष संघवी की आमदनी आरुष जेम्स, विधायक वेतन और बैंक ब्याज से भी होती है।
राजनीतिक करियर
- हर्ष संघवी का राजनीतिक सफर बेहद रोचक और प्रेरक है। हर्ष संघवी महज 15 साल की उम्र में भाजपा की युवा शाखा (BJP Yuva Morcha) से जुड़े। युवा मोर्चा में उन्होंने अनुराग ठाकुर और पंकजा मुंडे के साथ काम किया। 2014 में पीएम मोदी के वाराणसी चुनाव में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- 2012 में माजूरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मैदान में उतारा। उन्होंने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की और सबसे कम उम्र के विधायक बने। इसके साथ ही वह उस चुनाव में सबसे अधिक मत अंतर से जीतने वाले विधायक भी बने।
- 2017 में भी उन्हें टिकट मिला और वह फिर से विजयी हुए। इसके बाद उन्हें गुजरात सरकार में सबसे कम उम्र के गृह मंत्री के रूप में नामित किया गया।
- हर्ष संघवी हर साल रोजगार मेले का आयोजन करते हैं और युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता बहुत है। वे आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों की मदद करने में भी पीछे नहीं रहते।
ये भी पढ़ें: Love story: बहुत खूबसूरत है गुजरात के नए डिप्टी सीएम की पत्नी, सोशल मीडिया पर किया था प्यार का इजहार
संपत्ति और निवेश
हर्ष संघवी की संपत्ति के विवरण के अनुसार
- चल संपत्ति: 12.32 करोड़ रुपये, जिसमें कई आभूषण और टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी शामिल है।
- पत्नी का निवेश: कई कंपनियों में 10.51 करोड़ रुपये का निवेश।
- अचल संपत्ति: 5.10 करोड़ रुपये, जिसमें उनका निजी घर शामिल है।
हर्ष संघवी का विवाद और कानूनी मामले
हर्ष संघवी पर 2011, 2012 और 2014 में मामले दर्ज हुए थे। हालांकि, किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया।
हर्ष संघवी अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वे स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई पहल करते हैं। उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली ने उन्हें भाजपा नेतृत्व के करीबी और भरोसेमंद नेता बना दिया है। उपमुख्यमंत्री के रूप में उनकी नियुक्ति गुजरात सरकार के लिए एक नई दिशा और ऊर्जा लेकर आई है।
ये भी पढे़ं: Who is Harsh Sanghavi: कौन हैं गुजरात के नए डिप्टी CM हर्ष सांघवी? 8वीं पास नेता ने कैसे पलट दी पूरी राजनीति!












Click it and Unblock the Notifications