पतंग पर भी मोदी और राहुल के बीच महासंग्राम, लिखा- किसमें कितना है दम
नई दिल्ली। राजनीति धीरे-धीरे त्योहारों पर हावी होती जा रही है। इस बार मकर संक्रांति पर गुजरात में ऐसी ही पतंगें आकाश में उड़ती नजर आएंगी। जिसमें नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की फोटो लगी हुई पतंगें नजर आएंगी। मकर संक्रांति (14 जनवरी) को अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में गुजरात में पतंगों का बाजार सजने लगा है।

खासकर गुजरात के राजकोट में पूरा बाजार नेताओं के फोटो वाले पतंगों से भर गया है। उन्हीं में कुछ पतंगों की फोटो भी सामने आई है जिसमें लिखा है किसमें कितना है दाम। इसके अलावा कुछ पतंग ऐसे भी हैं जिसमें पर बीच में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तस्वीर के साथ पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की फोटो लगी हुई है।
इसके अलावा कुछ पतंगें ऐसी भी है जिस पर एक तरफ नरेंद्र मोदी तो दूसरी ओर राहुल गांधी की फोटो लगी हुई है और बीच में महासंग्राम लिखा हुआ है। आपको यह भी बता दें कि इन पतंगों की कीमत भी कम नहीं है। जानकारी के मुताबिक ऐसी एक पतंग की कीमत 40-50 रुपए है। लोगों को लुभाने के लिए इस बार कारोबारियों का ये नया तरीका है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा राहुल-तेजस्वी का पोस्टर, लिखा-चौकीदार नहीं वफादार चाहिए












Click it and Unblock the Notifications