गुजरात: दलित युवक का बाल काटा तो दुकानदार की हुई जमकर पिटाई, चार के खिलाफ मामला दर्ज

नई दिल्ली। गुजरात में एक बार फिर से दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उच्च जाति के चार लोगों ने युवक की इसलिए जमकर पिटाई कर दी क्योंकि उसने दलित युवक का बाल काटा था। यह मामला मेहसाणा के सतलासना तालुका के उमरेचा गांव का है। पीड़ित के पिता ने इस मामले में सतलासना पुलिस स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई है। जसीबेन भगवानदास ने आरोप लगाया है कि उनके बेटा गां में सैलून चलाता है, उसपर रविवार रात को चार लोगों ने हमला कर दिया। महिला ने इन चारों हमलावरों की पहचान कर ली है।

crime

महिला ने बताया कि चारो हमलावर गोविंद चौधरी, नान्जी चौधरी, राजेश चौधरी और वसंत चौधरी है, ये सभी इसी गांव में रहते हैं। जसीबेन ने आरोप लगाया है कि 10 दिन पहले जिगर को इन लोगों ने धमकी दी थी कि वह दलित युवक के बाल नहीं काटे, लेकिन जिगर ने उनकी धमकी को नजरअंदाज कर दिया और अपनी दुकान में दलित को आने दिया। मामले की जांच कर रहे सब इंसपेक्टर रतिलाल मकवाना ने बताया कि दलित का बाल नहीं काटने की युवक को चेतावनी दी गई थी, लेकिन जब उसकी दुकान पर दलित युवक पहुंचा तो इससे नाराज लोगों ने उसपर हमला कर दिया।

मकवाना ने बताया कि वह गांव गए और कई दलितों का बयान दर्ज किया, इन सभी लोगों ने कहा कि उन्हें जिगर के साथ किसी भी तरह की कोई मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ा। इन लोगों ने बताया कि उसे किसी ने कभी भी इस बात को लेकर धमकी नहीं दी कि उसकी दुकान में दलितों को नहीं आने दिया जाए। आपको बता दें कि उमरेचा में कुल 1800 लोगों की आबादी है, यहां 40-50 घर हैं जोकि दलितों के हैं। गांव में कभी भी जाति को लेकर किसी भी तरह का विवाद नहीं उठा है।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी महीने 13 साल के दलित को दरबार समुदाय के लोगों ने जमकर पीटा था, क्योंकि उसने रजवाड़ी जूते, सोने की चेन पहन लिए थे, जिसे सामान्य तौर पर उच्च जाति के लोग पहनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+