गुजरात: पिता ने बेटे की चाह में 4 दिन की मासूम बेटी को चाकू से रौंद डाला
गांधीनगर। गुजरात के गांधीनगर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 32 साल के शख्स ने बेटे की आड़ में अपनी चार दिन की मासूम बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि वह उसकी छठी लड़की थी और वह इस बार बेटे की आश में था। देहगाम तहसील के मोती मसांग गांव के रहने वाले विष्णु राठोड़ को पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि विष्णु और विमला ने 10 साल पहले शादी की थी और दोनों की 5 बेटियां है और यह छठी बेटी थी, जिसकी हत्या हुई है। इस बार जब फिर से बेटी ने जन्म लिया तो आहत होकर पिता ने उसकी हत्या कर दी। विमला के पिता जसवंत जेतसिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को विष्णु अपनी बेटी को देखने के लिए उनके घर आया था, लेकिन उसके बाद उसने चाकू से मासूम की हत्या कर दी।
जेतसिंह ने बताया कि विष्णु ने जब अपनी बेटी पर अटैक किया, तब विमला सो रही थी। जेतसिंह ने कहा कि बेटी पर अटैक करने के बाद विष्णु भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे वहीं पर पकड़ लिया।
बता दें कि पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में प्रति 1000 पुरुषों के पीछे 919 महिलाएं हैं। इस साल नीति आयोग ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि 2014-16 में गुजरात में लिंगानुपात प्रति 1000 पुरुषों के पीछे 848 था, कि 2005-07 के बाद सबसे ज्यादा बद्तर है।












Click it and Unblock the Notifications