गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, 17 फरवरी को वोटिंग
नई दिल्ली। गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया है। गुजरात में निकाय चुनाव के लिए 17 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और दो दिन बाद 19 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। 75 नगरपालिकाओं, दो जिला पंचायत, 17 तालुका पंचायत और करीब 1400 ग्राम पंचायतों का पांच साल का कार्यकाल इस साल मार्च में खत्म होगा। हाल ही में हुए विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा में हुई कड़ी टक्कर को देखते हुए इस चुनाव में भी दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद का जा रही है।

अभी किसकी क्या स्थिति
इस समय स्थानीय निकाय में भाजपा की स्थिति कांग्रेस से कहीं बेहतर है। 75 नगरपालिकाओं में से भाजपा के पास 59 सीटे हैं, वहीं जिन 17 तालुका पंचायतों पर चुनाव होना है, उनमें से 13 पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। बनासकांठा और खेडा जिला पंचायत पर चुनाव होना है, फिलहाल ये दोनों भाजपा के पास हैं। ग्राम पंचायत पार्टी सिंबल पर नहीं होते, वाबजूद इसके ज्यादातर ग्राम पंचायतों पर भी भाजपा समर्थित लोग ही काबिज हैं।

विधानसभा चुनाव में दिलचस्प मुकाबला
दिसंबर में हुए विधानसभा इलेक्शन में गुजरात में कड़ा मुकाबला हुआ है। भाजपा सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही लेकिन कांग्रेस ने भी इस दफा तगड़ा प्रदर्शन किया। भाजपा गुजरात की 182 में से 150 सीटों का दावा कर रही थी लेकिन उसे 99 सीटें मिलीं। वहीं कांग्रेस ने 77 सीटें जीतीं। ऐसे में निकाय चुनाव में भी कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।

तैयारियां जोरो पर
विधानसभा चुना के बाद से ही दोनो पार्टियों का ध्यान स्थानीय चुना पर लगा हुआ है। जनवरी के शुरू में ही चुनाव को लेकर कई बैठकें भाजपा नेताओं की हो चुकी हैं। वहीं कांग्रेस भी विधानसभा के चुनाव के परिणामों को सकारात्मक बताते हुए उत्साह के साथ निकाय चुनाव में जाने की बात कह रही है।












Click it and Unblock the Notifications