गुजरात- हिमाचल पर 6 चैनलों का एग्जिट पोल, पढ़ें सारे रुझानों की पूरी कहानी

6 चैनलों के औसत पर नजर डाले तो बीजेपी को 115, कांग्रेस को 66 और अन्य 1 को एक सीट मिल सकती हैं।

Recommended Video

    Gujarat Election 2017: Exit Poll में BJP आगे, Hardik से कोई नुकसान नहीं । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात व हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों पर सभी एग्जिट पोलों ने गुरुवार को बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलते हुए दिखाया जहां दोनों राज्यों में दोनों पार्टियों के बीच सीधे तौर पर मुकाबला था। गुजरात की जनता ने प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद कर दी है। उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 18 दिसंबर को होगा। इससे पहले कई न्यूज चैनलों ने गुजरात का एग्जिट पोल किया है। 6 न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में बीजेपी भारी बहुमत के साथ गुजरात में वापसी कर रही है और कांग्रेस सत्ता से दूर जाती हुई दिख रही है। हिमाचल प्रदेश में भी बीजेपी का डंका बजता हुआ दिख रहा है।

    गुजरात का 'महाएग्जिट पोल'

    गुजरात का 'महाएग्जिट पोल'

    6 चैनलों के औसत पर नजर डाले तो बीजेपी को 115, कांग्रेस को 66 और अन्य 1 को एक सीट मिल सकती हैं। पांच चैनलों के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को पहले चरण और बीजेपी को दूसरे चरण में फायदा मिला। जानकारों के मुताबिक दूसरे चरण कांग्रेस को मणिशंकर अय्यर के 'नीच' वाले बयान की वजह से नुकसान हुआ है।

    एबीपी न्यूज़ सीएसडीएस का एग्जिट पोल

    एबीपी न्यूज़ सीएसडीएस का एग्जिट पोल

    एबीपी न्यूज़ सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात की 182 सीटों बीजेपी को 117 सीटों पर बढ़त का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 64 सीट और अन्य के खाते में एक सीट जाने का अनुमान है। बीजेपी के वोट शेयर में थोड़ी कमी जरूर आई है। हिमाचल प्रदेश में एबीपी-सीएसडीएस ने बीजेपी को 38 व कांग्रेस को 29 सीट दिया है।

    न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्य का दावा

    न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्य का दावा

    न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को गुजरात में 135 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 47 सीटें जाती दिख रही हैं। न्यूज़ 24-टुडेज़ चाणक्य के सर्वे में अन्य का खाता भी नहीं खुल रहा है। हिमाचल प्रदेश में न्यूज 24-चाणक्य के अनुमान के मुताबिक बीजेपी को 55 व कांग्रेस को 13 सीटें दी गई है।

    इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल

    इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल

    इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्जिट पोल में भी बीजेपी सरकार बना रही है। इंडिया टुडे के सर्वे में बीजेपी को 99-113 सीटें, कांग्रेस को 68-82 सीटें मिलने का अनुमान है। यहां भी अन्य के खाते में कुछ नहीं आ रहा है। इंडिया टुडे-एक्सिस ने हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस के स्पष्ट हार के संकेत दिए हैं। इस सर्वे के अनुसार 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बीजेपी को 47-55 सीट मिलते हुए दिखाया गया है।

    रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल

    रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल

    रिपब्लिक टीवी के सर्वे में बीजेपी ने पिछली जीत के आंकड़े को बरकरार रखा है। बीजेपी को 115 सीटें, कांग्रेस को 65 और अन्य के खाते में 02 सीटें जाती दिख रही हैं।रिपब्लिक टीवी-जन की बात में हिमाचल में बीजेपी को 41 व कांग्रेस को 25 सीट दिया है। वहीं न्यूज एक्स-सीएनएक्स ने बीजेपी को 42-50 सीट व कांग्रेस को 18-24 सीट मिलते दिखाया है।

     टीवी 9 का एग्जिट पोल

    टीवी 9 का एग्जिट पोल

    टीवी 9 के सर्वे पर नजर डालें तो यहां भी बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार जा रही है। बीजेपी को 108, कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के हाथ यहां भी खाली हैं।

    टाइम्स नाउ-सीवोटर एग्जिट पोल

    टाइम्स नाउ-सीवोटर एग्जिट पोल

    टाइम्स नाउ-सीवोटर के एग्जिट पोल में भी बीजेपी की बल्ले- बल्ले है। बीजेपी आसानी से सरकार बना रही है। बीजेपी को 109 कांग्रेस को 70 और अन्य को 03 सीटें मिलने का अनुमान है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+