कौन बनेगा CM? गुजरात में जेटली तो हिमाचल में निर्मला सीतारमण करेंगी तय
नई दिल्ली। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद अब दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के चेहरे के चुनाव के लिए गहमागहमी तेज हो गई है। इस बीच सोमवार शाम में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि बैठक में बोर्ड ने चुनाव के नतीजों पर संतोष जाहिर किया। इन दोनों राज्यों कौन मुख्यमंत्री बनेगा इस सवाल पर जेपी नड्डा ने कहा, 'संसदीय बोर्ड की बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली और सरोज पांडे को गुजरात में मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।'

जेपी नड्डा ने आगे कहा, 'हिमाचल में पार्टी ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री तोमर मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।' जेपी नड्डा ने आगे बताया कि ये सभी पर्यवेक्षक कल राज्यों में जाकर पार्टी के भावी मुख्यमंत्री पर चर्चा करेंगे। बता दें कि हिमाचल में पहले भाजपा ने प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पेश किया था लेकिन प्रेम कुमार धूमल को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से पार्टी अब नए चेहरे को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications