क्या है मोदी का गुजरात मॉडल, सबसे कम बेरोजगार
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूं ही गुजरात माडल का बखान नहीं करते थे लोकसभा चुनाव कैंपेन के समय। इसकी एक तो वजह यह भी है कि गुजरात में बेरोजगारी देश के किसी भी राज्य की तुलना में कम है। उधर,रोजगार की तलाश में केरल और गोवा जैसे प्रदेशों में रोजगार के लिए लोग मारे-मारे धक्के खा रहे हैं। हालांकि ये प्रदेश कुल मिलाकर रोजगार के लिए लिहाज से बेहतर नजर आते हैं।

2013-14 के नतीजे
यह ताजा जानकारी मिली है 2013-14 के रोजगार सर्वे रिपोर्ट से। यह केन्द्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। देश में करीब 4.9 फीसद लोगों के पास रोजगार नहीं है।
सिक्किम में बेरोजगारी
और सबसे ज्यादा बेरोजगारी की पीड़ा को झेल रहा है सिक्किम। हालांकि इस लिहाज से बातें बिहार, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों को लेकर होती हैं। रोजगार के लिहाज से बेहतर होते राज्यों में गुजरात के बाद स्थान आता है कर्नाटक, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना का।
बदत्तर हालात
उधर, सबसे ज्यादा बेरोजगार सिक्किम में हैं। उसके बाद अरुणाचल प्रदेश,केरल,त्रिपुरा और गोवा आते हैं। केरल और गोवा को लेकर यह जानकारी चौंकाने वाली है। क्योंकि लगता यह है कि इन राज्यों में हालात बहुत बेहतर हैं रोजगार के लिहाज से। उधर, अगर बात उत्तर भारत के राज्यों की करें तो जम्मू-कश्मीर में सर्वाधिक बेरोजगार हैं। उसके बाद ,हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा का नंबर आता है।












Click it and Unblock the Notifications