विकसित माने जाने वाले गुजरात की सच्‍चाई: सरकार ने जारी किया फरमान, जींस-टी शर्ट ना पहने लड़कियां

अहमदाबाद। लड़कियां जीसं-टी शर्ट ना पहनें, मोबाइल फोन पर बात ना करें और सूरज ढ़लने के बाद घर से बाहर ना निकलें। जब इस तरह के किसी भी फरमान की बात होती है तो लोगों के ज़ेहन में सबसे पहले हरियाणा राज्‍य का नाम आता है। ऐसा इसलिए कि हरियाणा में आए दिन पंचायत की तरफ से ऐसे फरमान जारी होते रहते हैं। मगर इस बार लड़कियों को जींस-टी शर्ट ना पहनने का फरमान उस राज्‍य से आया है जिसे विकास का मॉडल समझा जाता है। जी हां गुजरात सरकार ने ऐसी ही एक अपील की है और एक पोस्‍टर जारी किया है जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

Gujarat govt asks girls to stop wearing Jeans, Shorts

गुजरात सरकार के महिला सशक्तिकरण के एक पोस्टर में लड़कियों से 'अयोग्य' कपड़े पहनकर घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। इस पोस्टर में 'अयोग्य' कपड़े न पहने वाले स्लोगन के साथ विदेशी मूल की कुछ लड़कियों को जींस-टी शर्ट और शॉर्ट्स पहने दिखाया गया है। इसमें गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल की तस्वीर भी लगाई गई है। पोस्टर का एक मेसेज यह जा रहा है कि गुजरात सरकार के नजरिए में लड़कियों का जींस-टी शर्ट शॉर्ट्स पहनना 'अयोग्य' कपड़ों की श्रेणी में आता है।

चौंकाने वाली बात ये है कि गुजरात के पोरबंदर में पुलिस की ओर से शहर में यह पोस्टर लगाया गया है। हालांकि इस पोस्‍टर में लड़कियों के अयोग्‍य कपड़ों को परिभाषित नहीं किया गया है। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले गोवा में भी बीजेपी सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री सुदीन धवलीकर महिलाओं के कपड़ों पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर चुके हैं। पिछले महीने गोवा के इस मंत्री ने बीचेस पर बिकीनी और पब में मिनी स्कर्ट्स पर बैन लगाने की बात कही थी। मंत्री का तर्क था कि महिलाओं के ये पहनावे भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं।

सवाल जिसका जवाब देंगे आप

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से अपने भाषण में कहते हैं कि लोग अपने बेटों पर नजर रखें ताकि देश में लड़कियों के साथ रेप न हों और वे सुरक्षित रह सकें। वहीं गुजरात सरकार की महिला मुख्यमंत्री ऐसा पोस्टर जारी कर यह अपील कर रही हैं कि लड़कियां ये कपड़े न पहनें। बात इसलिए महत्‍वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेन्‍द्र मोदी गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे और उनके ही पसंद पर आनंदीबेन को गुजरात का मुख्‍यमंत्री बनाया गया है। तो ऐसे में गुजरात में लगे ऐसे पोस्‍टरों से मोदी की छवि पर असर पड़ेगा? आप आपने जवाब नीचे लिखे कमेंट बॉक्‍स में दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+