पी चिदंबरम का गुजरात सरकार पर गंभीर आरोप, कोरोना से होने वाली मौतों का छिपाया जा रहा है आंकड़ा

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने गुजरात की भाजपा सरकार पर राज्य में कोरोना से होने वाली मौतों की गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। दरअसल, चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा है कि शुक्रवार को गुजरात सरकार ने आधिकारिक तौर पर 78 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की थी, लेकिन The HINDU ने बताया है कि अकेले 7 शहरों में 17 अप्रैल के ही दिन कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 689 शवों का दाह संस्कार किया गया था। चिदंबरम ने कहा कि ये गुजरात मॉडल है।

p chidambaram

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश में कोरोना संकट पर ICMR और NITI Aayog ने क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी

    मौत के आंकड़े गलत हैं- पी चिदंबरम

    पी चिदंबरम ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात में कोरोना से होने वाली मौतों को छुपाया जा रहा है और जो आंकड़े जारी हो रहे हैं, वो गलत जानकारी के हैं। गुजरात में कार्डियक अरेस्ट और क्रोनिक डायबिटिज से होने वाली मौतों को भी कोरोना से होने वाली मौत में गिना जा रहा है।

    गुजरात में 10 हजार के पार पहुंचे नए मामले

    आपको बता दें कि गुजरात में कोरोना से होने वाली मौत के आधिकारिक आंकड़े भी हर दिन बढ़ रहे हैं। रविवार को गुजरात में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के पार जा पहुंची थी और 110 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं देश के अंदर रविवार को 2,61,500 ताजा कोविद मामलों की सूचना दी गई थी, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+