गुजरात: अंकलेश्वर GIDC की एड केम इंटरनेशनल कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

गुजरात: अंकलेश्वर GIDC की कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच गुजरात में आज अगजनी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। गुजरात के अंकलेश्वर जीआईडीसी में एक कंपनी में भीषण आग लग गई। यहां स्थिति एम केम इंटरनेशनल कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दूर -दूर तक धूआं फैल गया। आग लगने से पहले कंपनी में तेज आवाज हुआ था। ऐसा लगा जैसे कुछ फटा हो, उसके बाद कंपनी में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।

 Gujarat: Fire had broken out at the godown of Add Chem International company in Ankleshwar GIDC of Bharuch

फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में किसी केो हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि अब कर ये पता नहीं चल सका है कि आग किस वजह से लगी है।

वहीं bडोदरा में न्यू वीआईपी रोड से लगे खोडियार नगर के पास श्रमिकों को मेडिकल चेक अप के लिए लेकर जाती एक सिटी बस में अचानक आग लग गई। उसमें बैठे कुछ लोगों को केबिन से धुआं निकलता दिखा। जिससे चलती बस में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बस से लोग कूदने लगे। उसमें बैठे करीब 30 लोगों ने इसी तरह जान बचाई। हालांकि, उनका सामान बस समेत जल गया। कुछ ही देर में आग की लपटों ने धू-धूकर सब स्वाहा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+