गुजरात चुनाव में भाजपा के लिए राहत की खबर, पादीदार संघर्ष समिति ने किया समर्थन का ऐलान

नई दिल्ली। इस साल के आखिर में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में पाटीदार आरक्षण संघर्ष समिति ने भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। पाटीदार आरक्षण समिति हार्दिक पटेल की अगुवाई वाली पाटीदार अनामत आंदोलन समिति से अलग होकर बनी है। पाटीदार आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक अश्विन पटेल ने इस बाबत घोषणा करते हुए कहा कि वो आने वाले चुनाव में भाजपा को समर्थन करेंगे। अश्विन पटेल ने कहा कि हार्दिक पटेल ने उनसे और पाटीदारों से गद्दारी की है, ऐसे में वो खुलकर भाजपा के साथ हैं।

Gujarat elections: patidar sangharsh samiti leader ashwani patel announce support to bjp

हार्दिक गुजरात के केजरीवाल

हार्दिक गुजरात के केजरीवाल

पाटीदार आंदोलन की शुरुआत करने वाले अश्विन पटेल ने न्यूज चैनल इंडिया टीवी के साथ बातचीत में हार्दिक पटेल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हार्दिक पटेल गुजरात के अरविंद केजरीवाल हैं, जो सिर्फ बड़ी बातें कर सकते हैं। अश्विन ने कहा कि वो भाजपा को चुनाव जिताने के लिए पूरी कोशिश करेंगे और पटेल समुदाय से चुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील करेंगे।

'हार्दिक पटेल ने गद्दारी की, रिश्वत ली'

'हार्दिक पटेल ने गद्दारी की, रिश्वत ली'

अश्विन पटेल ने कहा कि हार्दिक को 2015 में समिति का संयोजक बनाया था लेकिन हार्दिक पटेल ने आंदोलन के साथियों के साथ ही दगा की और लोगों को मरवा दिया। पटेल ने कहा कि हार्दिक ने रिश्वत भी लेने शुरू कर दी तो उनके रास्ते अलग हो गए। अश्विन ने कहा कि कि हार्दिक गुजरात के युवाओं को बहका रहे हैं। अश्विन पटेल ने कहा कि वे इसी हफ्ते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात भी करेंगे।

हार्दिक इस चुनाव में बड़ा फैक्टर

हार्दिक इस चुनाव में बड़ा फैक्टर

इस बार चुनाव में हार्दिक पटेल को एक बड़ा फैक्टर माना जा रहा है और वो खुलकर भाजपा का विरोध कर रहे हैं। पाटीदारों पर हार्दिक का खासा प्रभाव बताया जाता है। ऐसे में पाटीदारों के दूसरे नेता अश्विन का भाजपा के साथ जाना पार्टी क लिए राहत की बात है। गुजरात में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+