Gujarat elections: केजरीवाल बोले- कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब ना करें आम आदमी पार्टी को वोट दें
गुजरात चुनाव: केजरीवाल बोले- कांग्रेस को वोट देकर अपना वोट खराब ना करें आम आदमी पार्टी को वोट दें
Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी गुजरात में अधिक सीटों पर जीत हासिल करने की कोशिश कर रही है। वहीं सोमवार को दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया किया कि कांग्रेस पार्टी को 4-5 सीटें ही इस बार मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के कोर वोटरों से अपील की कि ऐसे में कांग्रेस पार्टी को वोट देकर अपने वोट खराब मत करिए, आम आदमी पार्टी को अपना कीमती वोट दीजिए।

मीडिया से रूबरू केजरीवाल ने कहा गुजरात में भाजपा के 27 साल के कुशासन से जनता परेशान हो चुकी है। केजरीवाल ने आगे दावा किया कि राज्य में दो प्रकार के मतदाता थे - एक जो भाजपा से नफरत करते थे और उसे वोट नहीं देना चाहते थे क्योंकि वे 27 साल के "कुशासन" के बाद निराश थे। उन्होंने कहा फिर कुछ ऐसे भी थे जो भाजपा से निराश थे, लेकिन कांग्रेस से अधिक नफरत करते थे और उन्हें मजबूरी में सत्ताधारी दल को वोट देना पड़ा। लेकिन वो सभी वोटर इस हमारी आम आदमी को वोट देंगे।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस वोटरों से कांग्रेस को वोट ना देकर अपना वोट बर्बाद नहीं करने और इसके आप को वोट देने की अपील की और दावा किया कि उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा के साथ सीधे मुकाबले में है।
केजरीवाल ने आगे दावा किया कि राज्य में दो प्रकार के मतदाता थे - एक जो भाजपा से नफरत करते थे और उसे वोट नहीं देना चाहते थे क्योंकि वे 27 साल के "कुशासन" के बाद निराश थे।उन्होंने कहा, "फिर कुछ ऐसे भी थे जो भाजपा से निराश थे, लेकिन कांग्रेस से अधिक नफरत करते थे और उन्हें मजबूरी में सत्ताधारी दल को वोट देना पड़ा।"उन्होंने कहा कि दूसरी श्रेणी के मतदाता आप को वोट देंगे और साथ ही कांग्रेस के वोट भी आप को जा रहे हैं।
आप पहले ही गुजरात चुनाव में 178 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उस पार्टी के प्रमुख केजरीवाल ने अहमदाबाद में दावा किया 1 और 5 दिसंबर को होने वाले 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ चार-पांच सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता में है, कांग्रेस लगातार अपनी जमीन खो रही है, कांग्रेस का वोट शेयर 13 प्रतिशत से नीचे गिर जाएगा और उसे 4-5 सीटें मिलेंगी। इस बार आप और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।58 साल के चेयरमैन को 35 साल छोटी लड़की से हुआ प्यार, Tiktok पर Video देख कंपनी ने नौकरी से निकाला












Click it and Unblock the Notifications