Gujarat Elections 2017: कांग्रेस ने जारी की 77 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार रात को घोषित कर दी है। इस लिस्ट में 77 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। 77 उम्मीदवारों में 23 सीटों पर पटेल समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं।

Gujarat Elections 2017

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट रविवार रात को घोषित कर दी है। इस लिस्ट में 77 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। 77 उम्मीदवारों में 23 सीटों पर पटेल समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं। 12 उम्मीदवार कोली समुदाय, आठ ओबीसी और सात दलित समुदाय के लोगों को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने 77 उम्मीदवारों की लिस्ट में से 14 सीटों पर पिछली बार लड़े उम्मीदवारों पर भरोसा किया है। ये लिस्ट पाटीदार अनामत आंदोलन (पास) के नेताओं से लंबे विचार-विमर्श के बाद जारी की गई है। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच लंबे समय से बातचीत का दौर चल रहा था। पटेलों को आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ बातचीत के चलते ही उम्मीदवारों के नामों में देरी होने को वजह माना जा रहा है। Gujarat Assembly Election: लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी में घमासान, अमित शाह की बढ़ी मुश्किलें, नाराज नेताओं ने दिए इस्तीफे

कांग्रेस की पहली लिस्ट में शक्तिसिंह गोहिल को कच्छ की मांडवी सीट से टिकट दिया गया है। वो फिलहाल अबदासा सीट से विधायक हैं। कांग्रेस गुजरात में सत्ता में आती है तो गोहिल को मुख्यमंत्री पद का अहम दावेदार माना जा रहा है। पाटीदार अनामत आंदोलन के नेता ललित वसोय धारोजी सीट से चुनाव लड़ेगे। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विजय रुपानी के सामने इंद्रानिल राजगुरू को खड़ा किया है। कांग्रेस की गुजरात चुनाव के लिए ये पहली लिस्ट है, जबकि भाजपा 182 में से 106 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

यहां देखे पूरी सूची

Gujarat Elections 2017
Gujarat Elections 2017

इससे पहले रविवार शाम को कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर काफी भ्रम की स्थिति रही। दो बार लिस्ट जारी होने और फिर उसके फेक होने की बात सामने आई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर फर्जी लिस्ट फैलाने के लिए कांग्रेस के लेटर पैड और हमारे अध्यक्ष के हस्ताक्षर का गलत प्रयोग किया गया। गुजरात कांग्रेस की ओर से कहा गया कि हमारे आईटी सेल की जांच में सामने आया है कि इस लिस्ट को फैलाने में प्रयोग किया गया फॉन्ट बीजेपी की वेबसाइट का है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+