गुजरात विधानसभा चुनाव 2017: खत्म हुआ प्रचार अभियान, 14 दिसंबर को 93 सीटों पर मतदान
अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। दूसरे चरण के लिए लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार खत्म हो गया। दूसरे चरण के लिए 93 सीटों पर मतदान होगा है। अंतिम चरण के चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले आज कांग्रेस और बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी। एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सी-प्लेन से उड़ान भरकर वोटर्स को लुभाने की कोशिश की तो वहीं कांग्रेस ने विकास के मुद्दे पर गुजरात की जनता से वोट मांगे।

दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं 18 दिसंबर को वोटों की गिनती की जाएगी और गुजरात की जनता का फैसला पता चल जाएगा। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव योग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। आइए आपको दूसरे चरण के मतदान से संबंधित खात बातें जानें...
- दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोटिंग होगी।
- इस चरण के मतदान के लिए 25558 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
- इस चरण में 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
- इस चरण में 851 उम्मीदवार मैदान में खड़े, जिसमें 782 पुरुष और 69 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
- दूसरे चरण में कुल 2 करोड़ 22 लाख 96,867 मतदाता हैं।
- इसमें 1 करोड़ 15 लाख 47,435 पुरूष मतदाता और 1 करोड़ 7 लाख 48,977 महिला मतदाता है।












Click it and Unblock the Notifications