गुजरात चुनाव में मोदी पर भाजपा का दारोमदार, करेंगे 50 से ज्यादा रैलियां
गुजरात चुनाव में मोदी पर भाजपा का दारोमदार, करेंगे 50 से ज्यादा रैलियां
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही निर्भर नजर आ रही है। पार्टी गुजरात में पीएम मोदी की 50 से ज्यादा चुनावी रैलियां कराने की योजना बना रही है। पीएम मोदी का गृहराज्य होने के चलते पार्टी को उन्हीं के सहारे चुनाव में जीत की आस है। आपको बता दें कि बीते तीन चुनावों से नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही पार्टी गुजरात में जीत दर्ज करती आ रही है। ऐसे में इस बार भी पार्टी मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ने जा रही है।

टाईम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में रखते पीएम मोदी 50 से ज्यादा रैलियों को संबोधित करेंगे। 10 नवंबर के बाद मोदी गुजरात के चुनाव में उतर सकते हैं। गुजरात चुनाव को मोदी की प्रतिष्ठा से जोड़ा जा रहा है। इस साल अब तक 10 बार मोदी गुजरात का दौरा कर चुके हैं। ऐसे में पार्टी के लोगों का कहना है कि मोदी गुजरात में 50 से 70 चुनावी रैलियों में हिस्सा ले सकते हैं।
खबर के अनुसार, पहले पीएम मोदी 15 से 18 चुनावी रैलियां कराने की योजना पार्टी की थी लेकिन चुनाव में हवा का रुख भांपने के बाद पार्टी नेता पीएम मोदी की 50 से ज्यादा रैलियां कराने की मांग कर रहे हैं। कई नेताओं ने मोदी के रोड शो की भी मांग की है। गुजरात के भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों की सबसे ज्यादा मांग की है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभाओं की भी मांग स्थानीय नेताओं ने मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications