पीएम मोदी के बयान पर पाक का जवाब, अपने दम पर जीतें चुनाव, पाक का नाम नहीं घसीटें

नई दिल्ली। गुजरात के विधानसभा चुनाव में जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि इस चुनाव में पाकिस्तान हस्तक्षेप कर रहा है। पीएम मोदी के आरोप पर पाकिस्तान ने पलटवार किया है, पाकिस्तान ने पीएम मोदी के आरोप को निराधार और गैरजिम्मेदाराना बताया है। पाकिस्तान ने पीएम मोदी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के आरोपों का कोई आधार नहीं है। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने ट्वीट करके लिखा कि भारत को चुनाव में पाकिस्तान को घसीटना बंद करना चाहिए और चुनाव को अपने दम पर जीतना चाहिए, बजाए इसके कि पाकिस्तान पर निराधार षड़यंत्र करने का आरोप लगाया जाए जोकि पूरी तरह से निराधार और गैरजिम्मेदाराना है।

 पीएम मोदी ने किया था पाक का जिक्र

पीएम मोदी ने किया था पाक का जिक्र

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालनपुर में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि पाकिस्तानी सेना के पूर्व डायरेक्टर जनरल और आर्मी चीफ सरदार अरशद ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाए जाने का समर्थन किया था। उन्होंने सरदार अरशद रफीक की फेसबुक पोस्ट का जिक्र करते हुए अहमद पटेल पर निशाना साधा और कहा कि पाकिस्तान गुजरात के चुनाव में हस्तक्षेप कर रहा है। रफीक के इस फेसबुक पोस्ट को भारत की कई मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट किया था।

पटेल ने किया था पलटवार

पटेल ने किया था पलटवार

प्रधानमंत्री मोदी के आरोप के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने कहा कि अब प्रधानमंत्री मोदी विकास की बात नहीं करते हैं, वह पहले विकास के काम नहीं करते थे और अब बात भी विकास की नहीं करते हैं। क्या प्रधानमंत्री के पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह का बयान देना चाहिए, क्या उन्हें अफवाह और झूठ का सहारा चुनाव में लेना चाहिए, यह काफी दुख की बात है कि प्रधानमंत्री इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

खुफिया बैठक का किया जिक्र

खुफिया बैठक का किया जिक्र

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि इस तरह की मीडिया रिपोर्ट्स थीं कि मणिशंकर अय्यर के घर पर एक बैठक हुई थी, जिसमे पाकिस्तान के हाई कमिश्नर, पाक के पूर्व विदेश मंत्री शामिल हुए थे। भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री भी इसमे शामिल हुए थे। ये लोग तकरीबन तीन घंटे के लिए मिले थे, इसके अगले ही दिन मणिशंकर अय्यर ने कहा कि मोदी नीच है, यह काफी गंभीर मामला है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब चुनाव में पाकिस्तान का मुद्दा उठाया गया है, इससे पहले बिहार के चुनाव में भी भाजपा ने कहा था कि अगर यहां कांग्रेस जीतती है तो पाकिस्तान में पटाखे छोड़े जाएंगे, जश्न मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- BJP-कांग्रेस को बड़ा झटका, अहमदाबाद में PM मोदी और राहुल के रोड शो रद्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+