गुजरात चुनाव: जिग्नेश मेवाणी ने राहुल गांधी से की मुलाकात
राहुल ने कहा कि महाभारत की लड़ाई से पहले दुर्योधन अर्जुन-कृष्णजी से मिलने गए थे। तब कृष्ण जी ने कहा कि लड़ाई नहीं होनी चाहिए, बस पांच गांव चाहिए
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात दौरे का आज आखिरी दिन है। राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के संयोजक जिग्नेश मेवाणी ने गुजरात के नवसारी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की है। गुजरात में नवसृजन यात्रा निकाल रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार की रात वापी के सर्किट हाउस पहुंचे थे और वहां रेस्तरां में आम लोगों के साथ बैठकर काठियावाड़ी खाने का लुत्फ उठाया। रेस्तरां में अपने बीच राहुल गांधी को देखकर वहां मौजूद लोग आश्चर्य से भर गए और वीडियो बनाने लगे। राहुल गांधी को खाना बेहद पसंद आया। राहुल गांधी ने पारदी में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सारा पैसा 5-7 उद्योगपतियों को दे दिया, गुजरात की जनता को कोई भी फायदा नहीं हुआ. रैली संबोधित करने के बाद राहुल ने किसानों से भी मुलाकात की।
राहुल ने कहा कि महाभारत की लड़ाई से पहले दुर्योधन अर्जुन-कृष्णजी से मिलने गए थे। तब कृष्ण जी ने कहा कि लड़ाई नहीं होनी चाहिए, बस पांच गांव चाहिए। लेकिन दुर्योधन के पास शक्ति थी, पैसा था उन्होंने कहा कि मैं पांडवों को सुई की नोंक जितनी भी ज़मीन नहीं दूंगा। गुजरात चुनाव में भी ऐसा है एक तरफ गुजरात की जनता है और दूसरी चरफ 4-5 उद्योगपति हैं।
सट्टा बाजार: गुजरात चुनाव में बीजेपी को जिता रहे हैं बुकी