Gujarat Election 2022: भाजपा ने जारी किए तीन सीटों के उम्मीदवारों के नाम
Gujarat Election 2022: भाजपा ने जारी किए तीन सीटों के उम्मीदवारों के नाम
Gujarat Election 2022: गुजरात विधान सभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को तीन सीटों पर अपने चुनावी उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इसके बाद वड़ोदरा में मंजलपुर एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसके लिए सत्तारूढ़ दल द्वारा कैंडीडेट का नाम जारी किया जाना बाकी है।

दो चरणों में होंगे मतदान
बता दें गुजरात में दिसंबर में दो चरण में चुनाव हो रहे रहे है। जिसमें 1 दिसंबर को पहले चरण के मतदान में 89 सीटों और 5 दिसंबर को दूसरे चरण के लिए 93 सीटों के लिए मतदान होगा।
महज एक सीट पर उम्मीदवार उतारना है बाकी
भाजपा ने गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के लिए तीन और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की। वहीं अब इन तीन सीटों पर नामों की घोषणा के बाद भाजपा ने कुल गुजरात के 182 विधानसभा सीटों में से 181 के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। केवल वड़ोदरा में मंजलपुर एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जिसके लिए भाजपा अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
रालू, मनसा और गरबाड़ा विधान सभा सीट पर इन नेताओं को दिए टिकट
बुधवार को जिन तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए वो खेरालू, मनसा और गरबाड़ा हैं। याद रहे खेरालू को छोड़कर दो अन्य सीटों पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है।
भाजपा ने मेहसाणा में मौजूदा विधायक का टिकट काटा
मेहसाणा जिले के खेरालू से भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक अजमलजी ठाकोर का टिकट काट दिया है और उनकी जगह सरदारसिंह चौधरी को टिकट दिया है। वहीं गांधीनगर जिले की मनसा सीट और दाहोद जिले की गरबाड़ा (अनुसूचित जनजाति) सीट के लिए उम्मीदवार जयंती उर्फ जेएस पटेल और महेंद्र भाभोर हैं।
खेरालू विधानसभा सीट
खेरालू 2002 से भाजपा का गढ़ रहा है। चार बार के विधायक भरतसिंह डाभी के 2019 में पाटन के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद, उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा के अजमलजी ठाकोर खेरालू से विधायक बने। अब उनकी जगह सरदारसिंह चौधरी ने ले ली है। वहीं विपक्षी कांग्रेस ने 2012 और 2017 में मनसा निर्वाचन क्षेत्र जीता।
अमित शाह के मूल निवास पर होगा इनका सीधा मुकाबला
मनसा कस्बा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मूल निवास है। गरबाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के भाभोर और मौजूदा कांग्रेस विधायक चंद्रिकाबेन बारिया के बीच सीधा मुकाबला होगा, जो 2012 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications