रैली में पीएम मोदी के लिए कहे आपत्तिजनक शब्‍द तो भड़क गए राहुल गांधी

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण मतदान से पहले कांग्रेस और बीजेपी जोरदार तरीके से प्रचार में लगे हैं। इसी कड़ी में रविवार को राहुल गांधी ने गुजरात के डाकोर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान बड़ा ही अजीब वाकया हुआ। राहुल गांधी जिस वक्‍त मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे थे, ठीक उसी वक्‍त सभा में मौजूद एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पीएम मोदी के बारे में जोर से आपत्तिजनक शब्‍द बोल रहा था। पीएम के बारे में अपमानजनक शब्‍द सुनने के बाद राहुल गांधी ने अपना भाषण रोका और उस शख्‍स को कड़ी फटकार लगाई।

 gujarat election 2017 second phase rahul gandhi attacks pm modi again.

राहुल गांधी ने आपत्तिजनक शब्‍द बोलने वाले उस शख्‍स से कहा, 'देखिए आप गलत शब्‍द का प्रयोग मत करिए। वो प्रधानमंत्री हैं, वो एक पद है। आप कांग्रेस पार्टी के हो, प्‍यार से बात कीजिए। मीठे शब्‍द प्रयोग करो और उन्‍हें हराइए।'

राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले एक रैली में मणिशंकर अय्यर के नीच आदमी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि हमने मणिशंकर जी पर सख्‍त कार्रवाई की है। वैसे मोदी जी खुद ऐसे शब्‍दों का इस्‍तेमाल करते हैं, लेकिन वो वो हैं और हम हम हैं। हमें ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

पीएम मोदी पर निशाना साधने से नहीं चूके

डाकोर रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'कल मैंने मोदी जी का भाषण सुना, उसमें मोदी जी ने 90% बातें मोदी जी की ही कीं। मोदी जी फंस गए हैं, उनके पास 22 साल का कुछ बताने को नहीं है और भविष्य को लेकर वो जो कहेंगे गुजरात उस पर यकीन करने वाला नहीं है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+