गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रम: एक नजर में पढ़िए खास तिथियां और बातें
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही अब स्पष्ट हो गया है कि गुजरात में चुनाव कब कब होंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पहले ही तारीखों का ऐलान कर दिया था। हालांकि इसका विरोध विपक्ष लगातार रहा था कि ऐसा क्यो हुआ कि दोनों राज्यों की तारीखें एक साथ क्यों नहीं जारी की गई। इस पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव आयोग का बचाव करना पड़ा। आइए आपको बताते हैं कि गुजरात में चुनाव के लिए महत्वपूर्ण तारीखें कौन कौन सी हैं।

पहले चरण में यहां होंगे चुनाव
मतदान की तिथि- 9 और 14 दिसंबर
पहला चरण 9 दिसंबर-19 जिले, 89 विधानसभाएं

दूसरे चरण में यहां होंगे चुनाव
दूसरा चरण-18 दिसंबर-13 जिले 93 विधानसभाएं
मतगणना-18 दिसंबर

गुजरात चुनाव की अन्य खास बातें
- 102 पोलिंग बूथ पर महिला स्टाफ
- संवेदनशील बूथों का होगा लाइव टेलीकास्ट
- 102 मोबाइल एप के जरिए जनता कर सकती है शिकायत
- 28 लाख रुपए से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता कोई प्रत्याशी
- हर गतिविधि की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।
- प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए खुलवाने होंगे नए बैंक एकाउंट
- केंद्र सरकार पर भी लागू होगी आचार संहिता
- सभी पोलिंग बूथों पर VVPAT लगेंगे।
- विशेष रूप से सक्षम लोगों को पोलिंग बूथ में जाने के लिए मिलेगी प्राथमिकता
- 50 हजार 128 पोलिंग बूथ स्टेशन
- 22 जनवरी को खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल
- 4 करोड़ 33 लाख मतदाता देंगे वोट
- इस ऐलान के सााथ गुजरात में आचार संहिता लागू हो गई है।
Download











Click it and Unblock the Notifications