22 लाख का सोने का मुकुट मंदिर में चढ़ाया, आखिर किसने?
द्वारका। गुजरात के द्वारका मंदिर में किसी श्रद्धालु ने मंदिर में 22 लाख रुपए का सोने का मुकुट चढ़ाया है। अभी इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।

मंदिर में मुकुट भेंट करने वाले व्यक्ति का नाम जयेश ढोलकिया है और वो मुंबई में सोने का कारोबार करते हैं। इससे पहले नासिक के शिरडी सांई बाबा के मंदिर में भी लोगों ने लाखों रुपए के सोने का हार चढ़ाया गया था।

आपको बताते चले कि इससे पहले नासिक के सांईबाबा के मंदिर में 8.95 लाख रुपए के सोने को हार को किसी ने चढ़ाया था। इस हार को मंदिर के ट्रस्ट ने स्वीकार किया था और उसकी तस्वीर को भी मंदिर में लगाया था।
सांई बाबा मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक यह पहला मौका नहीं था जब किसी ने लाखों रुपए के आभूषण मंदिर में दान में दिए हों।
मंदिर के ट्रस्ट के मुताबिक इससे पहले सिंकदराबाद के एक श्रद्धालु ने मंदिर में 23.5 लाख रुपए का सोने का एक मुकुट भेंट किया था। वहीं एक अनाम व्यक्ति ने 92 लाख रुपए की कीमत का हीरों का हार मंदिर में भेंट किया था।












Click it and Unblock the Notifications