गुजरात: पूर्व डीआईजी वंजारा की डीएसपी भतीजी मंजीता पर हमला, 100 से ज्यादा पर केस, 29 हिरासत में
गुजरात: पूर्व डीआईजी वंजारा की डीएसपी भतीजी मंजीता पर हमला, 100 से ज्यादा पर केस, 29 हिरासत में
मेहसाणा। गुजरात के महेसाणा जिले के कड़ी इलाके में डीएसपी मंजीता वंजारा पर हुए हमले के सिलसिले में पुलिस ने 29 लोगों को हिरासत में लिया है। मंजीता पर गुरुवार को हमला हुआ था। इस हमले में मंजीता के हाथ की हड्डी टूट गई है। महिला पुलिस अधिकारी मंजीता वंजारा गुजरात के चर्चित पुलिस अधिकारी रहे पूर्व डीआईजी डीजी वंजारा की भतीजी हैं। पुलिस ने बताया कि लूट के आरोपी हनीफ कादर और दो अन्य आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर मंजीता पर हमला किया गया था। भीड़ ने डीएसपी की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी।

पुलिस ने इस मामले में पुलिसकर्मी की हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में 100 से ज्यादा लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 29 लोगों को हिरासत में लेने और कुछ लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही है। हमले में घायल हुईं डीएसपी को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications