गुजरात: रैली में पहुंचे कांग्रेस विधायक को पहनाया गया जूतों का हार

अहमदाबाद। गुजरात में एक रैली के दौरान कांग्रेस विधायक को जूतों की माला पहना दी गई। अहमदाबाद के दरियापुर से विधायक ग्यासुद्दीन शेख बुधवार को शाहपुर क्षेत्र में एक रैली में पहुंचे थे। यहां उनके स्वागत के नाम पर एक शख्स ने उनको जूतों की माला पहना दी। विधायक बाइक पर बैठकर रैली में शामिल हुए थे और लोग लगातार फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर रहे थे कि इसी बीच एक जूतों की माला भी उनको पहना दी गई। विधायक को जूतों की माला पहनाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gujarat Congress MLA Garlanded With Shoes in Ahmedabad Rally

इस मामले पर विधायक ग्यासुद्दीन शेख का कहना है कि ऐसा करने वाला शख्स जुआरी है और उसका जुए का अड्डा उन्होंने बंद करा दिया था, जिसका उसने इस तरह से बदला लिया। विधायक का कहना है कि उन्हें इस तरह की किसी घटना होने का अंदेशा पहले से हो रहा था। शेख ने कहा कि मुझे जूते-चप्पल पहनाने वाला शख्स रैली में मेरे बहुत करीब था लेकिन मैंने उस पर किसी तरह का कोई जवाबी हमला नहीं किया।

कांग्रेस विधायक ने बतााया कि उन्हें जूतों की माला पहनाने वाले को वो जानते हैं क्योंकि उसका उनके यहां लंबे समय तक आना-जाना रहा है। शेख ने बताया कि जब उन्हें इस शख्स के जुआ अड्डा चलाने और दूसरे गैर-कानूनी धंधों में शामिल होने का पता चला तो पुलिस से कह मैंने ये रुकवा दिया। विधायक ने कहा कि मेरे उसका जुआ और शराब का धंधा रुकवा देने की वजह से वो मुझसे बैर रखने लगा। शेख ने कहा कि भले ही उनके साथ कुछ भी हो जाए लेकिन वो शराब के काम पर कोई समझौता नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+