गुजरात में कांग्रेस की न्याय यात्रा अहमदाबाद पहुंचेगी, सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस की गुजरात इकाई शहर में अपनी 'न्याय यात्रा' के अंतिम चरण के दौरान सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के इस्तीफे की मांग पर जोर देगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
9 अगस्त 2024 से गुजरात मोरबी से शुरू हुई कांग्रेस की 350 किलोमीटर लंबी 'न्याय यात्रा' गुरुवार को अहमदाबाद में प्रवेश करेगी। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि यह'न्याय यात्रा' यहां पार्टी के मुख्यालय 'राजीव भवन' से शुरू होकर प्रसिद्ध साबरमती आश्रम तक जाएगी।

गोहिल के अनुसार 22 अगस्त को न्याय यात्रा अहमदाबाद पहुंचेगी। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा सेबी की अध्यक्ष बुच के खिलाफ लगाए गए आरोपों और उनके इस्तीफा का मुद्दा भी उठाएंगे।
कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष लालजी देसाई के नेतृत्व में न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य राजकोट गेम जोन आग सहित भाजपा शासित गुजरात में हाल ही में हुई त्रासदियों के पीड़ितों के लिए न्याय मांगना है,
गोहिल ने आगे कहा, "जब भी गुजरात के लोग समस्याओं से त्रस्त होते हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता हमेशा उनके पास पहुंचते हैं और भाजपा सरकार अपने अहंकार के कारण उनकी शिकायतों को सुनने से इनकार कर देती है।
मोरबी से शुरू की गई यात्रा को जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जहां अक्टूबर 2022 में एक सस्पेंशन ब्रिज गिरने से 135 लोगों की जान चली गई थी। गोहिल ने यह भी कहा कि लोगों से उनके सवाल पूछेंगे और उनको विधानसभा-लोकसभा में उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश या पवन खेड़ा गुरुवार को यात्रा में शामिल हो सकते हैं। पार्टी ने हिंडनबर्ग के इस आरोप के बाद "अडानी महाघोटाले की जांच" के लिए एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की अपनी मांग भी दोहराई कि सेबी अध्यक्ष और उनके पति ने बरमूडा और मॉरीशस में अस्पष्ट ऑफशोर फंड में अघोषित निवेश किया था।












Click it and Unblock the Notifications