गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कांग्रेस के अहमद पटेल पर लगाया आईएसआईएस के आतंकियों से मिले होने का आरोप

Recommended Video

    Vijay Rupani ने लगाया Ahmed Patel पर आंतकियों से संबंध होने का आरोप । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कांग्रेसी सांसद अहमद पटेल पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भरूच के जिस अस्पताल से दो संदिग्ध आईएसआईएस के आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं, उसके संरक्षक अहमद पटेल हैं, तो क्या उन्हें भी जिम्मेदार नहीं माना जाना चाहिए? रूपानी ने इशारे-इशारे में अहमद पटेल पर आतंकियों से मिले होने का आरोप लगा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सामने आना चाहिए और सफाई देनी चाहिए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा है कि इस घटना के बाद राज्यसभा सांसद अहमद पटेल को इस्तीफा दे देना चाहिए।

    गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कांग्रेस के अहमद पटेल पर लगाया आईएसआईएस के आतंकियों से मिले होने का आरोप

    इन आरोपों का जवाब देते हुए अहमद पटेल ने कहा है भाजपा की तरफ से लगाए गए सभी आरोप आधारहीन हैं। उन्होंने कहा- मैं भाजपा से प्रार्थना करता हूं कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर गुजरात चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीति न करें। वहीं रूपानी के इस बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने उन पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा है कि इस तरह की बयानबाजी कर के भाजपा और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी अपनी अयोग्यता को छुपा रहे हैं।

    विजय रूपानी ने इन आतंकियों को पकड़ने वाले एंटी टेरेरिस्ट स्वॉड को धन्यवाद कहा है। रूपानी बोले कि अगर यह आतंकी पकड़े नहीं जाते तो अपने मकसद में कामयाब हो जाते। ये आतंकी धर्मगुरु पर हमला करके विदेश भागने की योजना बना रहे थे। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी कहा है कि कांग्रेस को यह साफ करना चाहिए कि वह हमारे साथ है या फिर खिलाफ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+