24 साल से फरार चल रहा दाऊद का करीबी अब्दुल माजिद को एटीएस ने झारखंड से किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। गुजरात के आतंक निरोधी दस्ते (एटीएस) को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस की टीम ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी झारखंड से हुई है। वो केरल का रहने वाला है और 24 साल से फरार चल रहा था। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कि साल 1996 से उसकी तलाश थी। अब्दुल माजिद कुट्टी साल 1996 में 106 पिस्टल, करीब 750 कारतूस और करीब चार किलोग्राम आरडीएक्स की एकत्र करने के मामले में वांछित था।
Recommended Video

उसके पास से जो पिस्टल मिले थे वो मेड इन पाकिस्तान थे। हथियारों का ये जखीरा राजस्थान के बाड़मेर सीमा से भारत भेजा गया था, जिसे मुंबई और अहमदाबाद पहुंचाया जाना था। अधिकारियों का मानना है कि माजिद की गिरफ्तारी से दाऊद के कई छिपे राज सामने आ सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया सूत्रों से माजिद के ठिकाने के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद फौरन एक टीम झारखंड के लिए रवाना किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक दाऊद इब्राहिम और उसके गिरोह की गुजरात और मुंबई में शांति भंग करने की योजना थी और इसलिए उसने इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और आरडीएक्स इकट्ठा किया था।
इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद माजिद का नाम सामने आया था और तबसे उसकी तलाश जारी थी। फिलहाल माजिद को कोरोना जांच के लिए भेजा गया है उसके बाद आगे की पूछताछ होगी।












Click it and Unblock the Notifications