गुजरात के मंत्री, विधायकों के लिए खुशखबरी, सैलरी में हुई 45000 रुपए की बढ़ोतरी, जानिए कितनी हुई सैलरी?

नई दिल्ली। गुजरात सरकार ने राज्य के विधायकों और मंत्रियों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। सरकार ने विधायकों और मंत्रियों की सैलरी में 45000 रुपए की बढ़ोतरी की है। अब विधायकों की सैलरी 1 लाख 16 रुपए हो गई तो वहीं गुजरात के मंत्रियों की सैलरी 1 लाख 32 हजार हो गई। विधायकों की सैलरी में वृद्धि दिसंबर, 2017 से लागू होगी।

 Gujarat Assembly increases MLAs salary by at least Rs 45,000

गुजरात के मंत्री-विधायकों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी

जहां सैलरी में 45000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है तो वहीं उन्हें दिसंबर 2017 से अब तक का एरियर भी मिलेगा। गुजरात के गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने कहा कि गुजरात वेतन भत्ता संशोधन विधेयक 2018 को विधानसभा में पेश किया गया, जिसे मंजूरी मिल गई। इस मंजूरी के बाद गुजरात के मंत्रियों और विधायकों की सैलरी में 45000 रुपए की बढ़ोतरी हुई। जहां विधायकों का वेतन पहले 73000 रुपए था, अब वो बढ़कर 1 लाख 16 हजार रुपए हो गया। वहीं मंत्रियों की सैलरी जो पहले 86000 रुपए थी वो अब बढ़कर 1 लाख 32 हजार रुपए हो गया है।

सरकार पर बढ़ेगा बोझ

सरकार विधायकों और मंत्रियों की सैलरी में हुई बढ़ोतरी के बाद सरकार को करीब साढ़े छह करोड़ रुपये का एरियर देगी। इस वेतन बढ़ोतरी से सरकारी की तिजोरी पर 10 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, लेकिन कांग्रेस इस बढ़ोतरी से खुश नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+