Gujarat Elections: प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने गुजरातियों से की भावुक अपील

नई दिल्‍ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से भावुक अपील की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि वे 14 तारीख को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में बढ़चढ़कर हिस्‍सा लें और बीजेपी के पक्ष में वोट दें। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'मैं गुजरात के अपने भाइयों और बहनों से अपील करना चाहता हूं कि वे 14 दिसंबर को रिकॉर्ड मतदान करें। मैं गुजरातियों से अपील करता हूं कि वे बीजेपी को बहुमत दिलाएं।'

आखिरी दिन भी कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

आखिरी दिन भी कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला

पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर झूठ प्रचार करने का आरोप लगाते हुए लिखा, 'विपक्षियों ने गुजरात के विकास और निजी तौर पर मेरे खिलाफ झूठ फैलाया। गुजरात के लोग इस झूठ का मुंहतोड़ जवाब देंगे।' गुजरातियों के प्‍यार का यूं किया शुक्रिया पीएम नरेंद्र मोदी आगे कहा, 'मैं चुनाव प्रचार के दौरान पूरे गुजरात में गया। गुजरातियों ने जिस तरह से मुझे स्‍नेह दिया और वैसा मुझे 40 वर्ष के अपने सामाजिक जीवन में कभी नहीं मिला।'

ऐसे मांगा गुजरातियों से आशीर्वाद

ऐसे मांगा गुजरातियों से आशीर्वाद

पीएम मोदी ने एक और ट्वीट में लिखा, 'मैंने अपना जीवन गुजरात और देश के करोड़ों लोगों के लिए समर्पित किया है। मैं भाग्यशाली हूं कि हमेशा आपका आशीर्वाद मिला है। मुझे भरोसा है कि इस बार भी आप बीजेपी को वोट कर आशीर्वाद बनाए रखेंगे।'

केंद्र और राज्‍य के रिश्‍ते को लेकर भी किया ट्वीट

केंद्र और राज्‍य के रिश्‍ते को लेकर भी किया ट्वीट

पीएम नरेंद्र मोदी आगे लिखा कि भारत सरकार और गुजरात सरकार मिलकर काम करेंगे। 1+ 1 से हम दो नहीं बल्कि 11 हो जाएंगे। हम मिलकर गुजरात को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+