AAP के गुजरात में जीत के दावे पर बोले CM भगवंत मान, 'हर दिन तो कोहली भी शतक नहीं लगा पाते'
गुजरात में जीत के दावे फेल होने पर अब पंजाब के सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। मान ने कहा, 'हर दिन तो कोहली भी सेंचुरी नहीं लगा सकता।'

Punjab CM Bhagwant Mann: गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने जीत के दावे कर रही थी। लेकिन, आम आदमी पार्टी केवल 5 सीटों पर अपनी जीत दर्ज करा सकी। तो वहीं, गुजरात में जीत के दावे फेल होने पर अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। मान ने कहा, 'हर दिन तो कोहली भी सेंचुरी नहीं लगा सकता।' हम कांग्रेस की तरह मैदान नहीं छोड़ते, बल्कि मेहनत करते हैं।
दरअसल, एजेंडा आजतक में पंजाब के सीएम भगवंत मान से सवाल किया गया कि गुजरात में आप की सरकार बनने का दावा अरविंद केजरीवाल ने लिखकर किया था। इस सवाल का जवाब देते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि, 'हर दिन तो कोहली भी सेंचुरी नहीं लगाता।' कम से कम केजरीवाल ने लिखकर देने की हिम्मत तो की। उसके बाद हम मेहनत करते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते कि आपको लिखकर दे दिया और कांग्रेस की तरह मैदान छोड़ दिया।'
सीएम भगवंत मान ने अपने इंटरव्यू में कहा कि हमने पंजाब से गुजरात में प्रवेश किया है और अब आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।' इस दौरान कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए सीएम मान ने कहा कि गुजरात में राहुल गांधी ने 7 से 8 हजार किमी की यात्रा की भारत जोड़ो यात्रा की। लेकिन कांग्रेस को कोई फायदा नहीं हुआ। जबकि आम आदमी को को गुजरात में 13 फीसदी वोट मिले हैं। हम जीरो से 5 पर आए और हमारे विधायक बने हैं। इसलिए हमारी हार नहीं हुई है।
इसके साथ ही भगवंत मान ने बीजेपी और पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तीन चुनावों में बीजेपी को केवल एक पर जीत मिली है। पंजाब सीएम ने कहा, भाजपा हिमाचल प्रदेश और एमसीडी में गई हारी है। अगर पीएम मोदी के चेहरे पर गुजरात में जीत मिली है तो फिर हिमाचल प्रदेश में क्या दूसरा चेहरा लेकर गए थे। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि गुजरात में हमने कोई नफरत की बात नहीं की। बल्कि हमने बिजली, स्कूल, पेपर लीक, सड़क की बात की।












Click it and Unblock the Notifications