गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी छह उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, इंद्रनील को बनाया राजकोट प्रत्‍याशी

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं शुक्रवार कांग्रस पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्‍मीदवारों की सूची जारी की है।

congess

कांग्रेस ने जो ये लिस्‍ट जारी की है उसमें जिन उम्‍मीदवरों के नाम शामिल हैं उनमें इंद्रनील राजगुरु, जिन्होंने पहले आप में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं उन्‍हें कांग्रेस ने राजकोट से उम्‍मीदवार बनाया है ।

हालांकि पहले कांग्रेस ने सात उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी की थी लेकिन बाद उसमें एक नाम कट कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने छह नए उम्मीदवारों के नाम जारी की और बताया गया अशोकभाई लल्लूभाई पटेल को गंडवी से पार्टी का उम्मीदवार बनाया जाएगा।

बता दें गुरुवार को कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। वहीं एक हफ्ते पहल शुक्रवार को 43 उम्‍मीदवाररों की सूची ारी की थी। पार्टी ने अब तक कुल 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

बता दें गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयजित किए जा रहे हैं। कुल 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के पहले चरण के लिए चुनाव एक दिसंबर को और दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी जिसमें पता चलेगा कि गुजरात राज्‍य में अगली सरकार किसकी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+