गुजरात चुनाव में जबरदस्त नतीजा आने वाला है, पीएम मोदी घबराए हुए हैं- राहुल गांधी

हालांकि राहुल गांधी आज अहमदाबाद में रोड शो करने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद में ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला लिया।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पिछले 22 सालों में नरेंद्र मोदी ने यहां केवल एकतरफा विकास किया। केवल कुछ उद्योगपतियों के लिए ही भाजपा की सरकार ने काम किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रैलियों में या तो कांग्रेस की बात कर रहे हैं, या सिर्फ अपनी, वो गुजरात के लोगों की बात नहीं करते। राहुल ने कहा कि भाजपा गुजरात चुनाव में अपनी पोजिशन बरकरार नहीं रख पाई है।

rahul gandhi

मंदिर जाने के भाजपा के सवालों पर राहुल गांधी ने कहा कि मंदिर जाना मना है क्या? उन्होंने कहा कि वो जिस भी मंदिर में गए, वहां केवल गुजरात की जनता का सुनहरा भविष्य और बेहतर भविष्य मांगा। राहुल ने कहा कि जबसे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह का नाम एक मामले में फंसा, तबसे पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार का जिक्र करना छोड़ दिया। उन्होंने अपनी किसी भी रैली में भ्रष्टाचार पर बात नहीं की। राहुल ने कहा कि आखिर जय शाह को लेकर पीएम मोदी चुप क्यों हैं?

घबराए हुए हैं पीएम मोदी: राहुल

पीएम मोदी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राफेल मामले में विमान 136 से 36 कैसे हुए, पीएम ने जवाब नहीं दिया। राफेल बनाने का ठेका एचएएल से लेकर अपने दोस्त को क्यों दिया, पीएम ने जवाब नहीं दिया। राहुल ने कहा कि गुजरात चुनाव में इस बार जबरदस्त नतीजे आने वाले हैं। पीएम मोदी के भाषणों से ही पता चल रहा है कि वो कितना घबराए हुए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि पूरा गुजरात जान चुका है कि भाजपा एक धोखा है।

'मुद्दा गुजरात का है, सी प्लेन का नहीं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने मणिशंकर अय्यर को पार्टी से निकाल दिया। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में जो बोला, वो भी स्वीकार्य नहीं। राहुल ने कहा कि मोदी जी मेरे बारे में बहुत गलत बातें करते हैं, लेकिन मैं उनके बारे में गलत नहीं बोल सकता। पीएम मोदी के सी प्लेन के सवाल पर राहुल ने कहा कि मुद्दा गुजरात का है, सी प्लेन का नहीं।

पीएम मोदी से पूछा 14वां सवाल

इससे पहले मंगलवार सुबह राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजरात के मुद्दों पर 14वां सवाल पूछा है। राहुल ने भाजपा से 22 सालों का हिसाब मांगने के क्रम में ट्वीट किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने दलितों की जमीन, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा का जिक्र किया है, वहीं उना में दलितों के साथ हुए जुल्मों पर पीएम नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ट्वीट कर पूछा, 'न जमीन, न रोजगार, न स्वास्थ्य, न शिक्षा। गुजरात के दलितों को मिली है बस असुरक्षा। ऊना की दर्दनाक घटना पर मोदीजी हैं मौन, इस घटना की जवाबदेही लेगा फिर कौन? कानून तो बहुत बने दलितों के नाम , कौन देगा मगर इन्हे सही अंजाम?'

गौरतलब है कि सोमवार को ही राहुल गांधी निर्विरोध कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। राहुल के नामांकन के पक्ष में 89 प्रस्ताव प्राप्त हुए और सभी मान्य पाए गए। चूंकि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन ही आया, इसलिए राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। आगामी 16 दिसंबर को पार्टी मुख्यालय में ही राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण-पत्र सौंपा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+