गुजरात चुनाव: प्रचार का आखिरी दिन आज, सी-प्लेन से उड़ान भरेंगे मोदी

देश में इस तरह के विमान में यह अब तक की पहली उड़ान होगी

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज राज्य में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और हार्दिक पटेल की चुनावी सभाएं होंगी। दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साबरमती नदी से मेहसाणा जिले के धरोई बांध तक सी-प्लेन में सफर करेंगे। पीएम सरदार ब्रिज से उड़ान भरकर धरोई बांध तक पहुंचेंगे। इसके बाद पीएम मां अम्बा जी के दर्शन करेंगे।

गुजरात चुनाव: प्रचार का आखिरी दिन आज, सी-प्लेन से उड़ान भरेंगे मोदी

पहली बार साबरमती नदी पर कोई सी-प्लेन
देश में इस तरह के विमान में यह अब तक की पहली उड़ान होगी। पीएम मोदी उसी सी-प्लेन से वापस भी लौटेंगे। पीएम ने एक चुनाव रैली में घोषणा की, 'देश के इतिहास में पहली बार कोई सी-प्लेन साबरमती नदी पर उतरेगा। मैं धरोई बांध पर उतरने के बाद सी-प्लेन से अंबाजी जाऊंगा और वापस आऊंगा। पीएम ने ट्वीट कर बताया कि वे मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे सी-प्लेन के जरिए अहमदाबाद से धरोई बांध पहुंचेंगे। पीएम ने कहा कि हवाई, रेल और सड़क यात्रा के साथ-साथ सरकार जलमार्ग के विकास की कोशिश कर रही है। ये सब 125 करोड़ भारतीयों के लिए है।

14 दिसंबर को मतदान
गौरतलब है कि 93 सीटों के लिए गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा। चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में दोनों ही दलों की तरफ से धुआंधार चुनाव प्रचार किया जा रहा है। दोनों ही पक्ष लगातार अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा राज्य की सत्ता में 1995 से बनी हुई है और 22 साल के लंबी सत्ता विरोधी लहर का कांग्रेस इस बार के चुनाव में फायदा उठाना चाहती है। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा पहली बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गुजरात के चुनावी मैदान में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+