पीएम मोदी के सी-प्लेन शो पर लालू यादव ने साधा निशाना
नई दिल्ली। गुजरात में दूसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी-प्लेन से यात्रा की। इसको लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इशारों-इशारों में पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लालू यादव ने ट्वीट किया कि ज़मीन नहीं रहती तो पानी और आसमाँ ही बचता ना! इतना ही नहीं लालू यादव ने एक और ट्वीट करके गुजरात की जनता से सोच-समझकर फैसला करने की अपील की है। आरजेडी सुप्रीमो ने दो अलग-अलग ट्वीट करके अपनी बात रखी है।

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में 14 दिसंबर को मतदान होगा। इससे पहले चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को गुजरात में थे। जहां उन्होंने सी-प्लेन से यात्रा की। इसी को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने सीधे तौर पर तो नहीं लेकिन इशारों में पीएम मोदी पर निशाना साधा। लालू यादव ने तंज कसते हुए कहा, "ज़मीन नहीं रहती तो पानी और आसमाँ ही बचता ना!"

इतना ही नहीं लालू प्रसाद यादव ने गुजरात की जनता को ट्वीट करके सोच, समझकर फैसला लेने की अपील की है। लालू यादव ने ट्वीट में कहा, "GST,नोटबंदी, कालाधन, विकास, आदर्श गांव, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन, स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान और कृषि पर बात क्यों नहीं कर रहे? सोचिए, समझिए और फ़ैसला करिए। धन्यवाद।" लालू यादव ने इस ट्वीट के जरिए लोगों से सोच-समझकर वोट करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications