गुजरात चुनाव में भाजपा को कांग्रेस से 11 लाख अधिक वोट हासिल, पिछली बार से अधिक वोट शेयर

Recommended Video

    Gujarat Election 2017 Results: Analysis with Tavleen Singh | Himachal Results | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुजरात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गढ़ कहा जाता है और एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी यहां अपनी सत्ता को बचाने में सफल हुई है। पार्टी पूर्ण बहुमत के 93 के आंकड़े को पार करती हुई साफ तौर पर दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी को यहां 100 से अधिक सीटों पर जीत हासिल होती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 70 से भी कम सीटों पर सिमटती दिख रही है। अगर दोनों पार्टियों के बीच वोट के अंतर को देखें तो यह कहीं ज्यादा है। एक तरफ जहां भाजपा को 49.1 फीसदी यानि 7442091 वोट हासिल हो रहे हैं तो कांग्रेस को सिर्फ 6316340 वोट हासिल हुए हैं। कांग्रेस की तुलना में भाजपा को तकरीबन आठ फीसदी यानि 1125751 अधिक वोट हासिल हुए हैं।

    bjp

    पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो इस बार भाजपा का वोट शेयर बढ़ता दिख रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा को 48 फीसदी वोट मिले थे, जबकि इस बार भाजपा के वोट शेयर में एक फीसदी की बढ़त हासिल हो रही है। हालांकि भाजपा की सीटों की संख्या में कमी आई है। लेकिन वोट शेयर भाजपा का इस बार पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है, जोकि भाजपा के लिए राहत की बात हो सकती है।

    वर्ष 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो भाजपा के खाते में 47.9 फीसदी वोट आए थे, जबकि कांग्रेस के खाते में 38.9 फीसदी वोट आए थे। भाजपा के खाते में 115 सीटें आई थीं तो कांग्रेस के खाते में सिर्फ 65 सीटें आई थी। ऐसे पिछले चुनाव की नतीजों में भाजपा का वोट शेयर तो बढ़ा है लेकिन सीटों की संख्या में कमी आती दिख रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+