गुजरात Exit Poll: फिर से बनेगी भाजपा सरकार, जानिए सीटों का आंकड़ा

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा के लिए मतदान संपन्न हो गए हैं। इस चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इस बीच मतदान समाप्त होने के बाद विभिन्न टीवी चैनल एग्जिट पोल लेकर सामने आए हैं। एग्जिट पोल के जरिए अनुमान लगाए जा रहे हैं कि गुजरात में इस बार किसकी सरकार बनेगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों इस बार अपनी जीत का दावा कर रही हैं। आइए जानते है क्या कहते हैं गुजरात एग्जिट पोल के परिणाम ..

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल Exit Poll

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस एग्जिट पोल Exit Poll

गुजरात में एकबार फिर भाजपा की सरकार बनते हुए दिख रही है। एबीपी न्यूज-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में गुजरात की 182 सीटों में से 117 सीटों पर भाजपा को जीत मिलती दिख रही है। वहीं कांग्रेस राहुल गांधी के धुंआधार प्रचार के बावजूद 64 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। जबकि अन्य को 1 सीट मिलने की उम्मीद है।

एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी को गुजरात में 49 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है। जबकि 41 प्रतिशत वोट शेयर के साथ कांग्रेस का दूसरे स्थान पर रहने का अनुमान है। अन्य को वोट शेयर का 10 प्रतिशत मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया Exit Poll

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया Exit Poll

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भी भाजपा गुजरात में एक बार फिर से सरकार बनाते हुए दिख रही है। इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में भाजपा को 99 से 113 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है जबकि कांग्रेस 68 से 82 सीटों के साथ एक बार फिर से विपक्ष में बैठेगी। वहीं 1 से 4 सीटें अन्य के खाते में जाती हुई दिख रही हैं।

वोट प्रतिशत की बात की जाए तो इंडिया टुडे के एग्जिट पोल में भाजपा को 47 प्रतिशत वोट शेयर मिलता देख रहा है जबकि कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है। अन्य की बात की जाए तो उन्हें 11 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की उम्मीद है।

टाइम्स नाउ-वीएमआर Exit Poll

टाइम्स नाउ-वीएमआर Exit Poll

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भी गुजरात में कमल ही खिलता दिख रहा है। टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भाजपा 182 में से 113 सीटें जीतकर गुजरात में सरकार बना रही है। जबकि कांग्रेस 66 सीटें जीतकर विपक्ष में रहेगी। वहीं अन्य के खाते में 3 सीटें जाती दिख रहीं हैं।

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल में भाजपा को दक्षिणी गुजरात में सबसे ज्यादा बढ़त मिली है जहां वो 35 में से 27 सीटें जीतती हुई दिख रही हैं। बता दें कि गुजरात चुनावों के नतीजों की घोषणा 18 दिसंबर को होगी।

इंडिया टीवी-VMR Exit Poll

इंडिया टीवी-VMR Exit Poll

इंडिया टीवी-वीएमआर एग्जिट पोल में भी गुजरात में भाजपा का जादू बरकरार है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी 104 से 114 सीटें जीतकर अपने गढ़ को बरकरार रखेगी। कांग्रेस को 65 से 75 सीटें जीतने की उम्मीद है, जबकि अन्य को केवल 2 से 4 सीटें मिलेंगी।

इस एग्जिट पोल में भाजपा को कुल वोट में 47 प्रतिशत वोट शेयर मिल रहा है जबकि कांग्रेस 41 प्रतिशत वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहेगी। वहीं अन्य को 12 प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर Exit Poll

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर Exit Poll

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल में भी गुजरात में भाजपा ही सरकार बनाते हुए दिख रही है। रिपब्लिक टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा गुजरात में 182 में से 108 सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। जबकि राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस पार्टी 74 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है।

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य Exit poll

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य Exit poll

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के गुजरात चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें जाती दिख रही हैं। एग्जिट पोल में बीजेपी के खाते में 135 सीटों का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 47 सीटें जाती दिख रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+