रूपाणी के खिलाफ लड़ रहे कांग्रेस के इंद्रनील के पास है 141 करोड़ की संपत्ति, लक्जरी कारों के शौकीन

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने टिकट की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में इंद्रनील राजगुरू का नाम है जो मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इंद्रनील राजगुरु को लक्जरी कारों का शौक है। उनके पास 6 करोड़ के मूल्य की गाड़ियां हैं। यह उल्लेखनीय है कि इंद्रनील, राजकोट कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। इसके अलावा राज्य के अमीर विधायकों में राजगुरू का नाम शामिल किया है।

रुपाणी के खिलाफ लड़ रहे कांग्रेस के इंद्रनील के पास है 141 करोड़ की संपत्ति, लक्जरी कारों के शौकीन

इंद्रनील ने 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है। उनके पास 13 गाडियां हैं। इतना ही नहीं गाड़ी की रजिस्ट्रेशन नंबर के आखिर में 99 होता है। 26 जून, 1966 को जन्में इंद्रनील गुजरात कांग्रेस के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। इंद्रनील के पास 141 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इंद्रनील पर 5 विभिन्न मामले चल रहे हैं जो भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323, 504, 506(2),143, 147, 149, 186,332,149,188,144 के तहत दर्ज किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+