Gujarat Assembly Elections 2017: क्‍या जामा मस्जिद में माफी मागेंगे मोदी, कांग्रेस नेता के सवाल का अमित शाह ने दिया जवाब

Gujarat Assembly Elections 2017: जामा मस्जिद में मोदी से माफी मांगने वाले कांग्रेस नेता के सवाल पर अमित शाह ने दिया जवाब

गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। आज एक प्रेस वार्ता में शाह ने कहा कि 'पाकिस्तान के हाई कमिश्नर के साथ श्री मनमोहन सिंह, हामिद अंसारी और मणिशंकर अय्यर की मीटिंग हुई। विदेश मंत्रालय की जानकारी के बगैर पाकिस्तान के हाई कमिश्नर के साथ मीटिंग करके क्या सन्देश देना चाहते है?' शाह ने सलमान निजामी का जिक्र करते हुए कहा कि 'सलमान निजामी जो कहते है 'हर घर में अफज़ल पैदा होंगे' इस प्रकार के व्यक्ति को गुजरात के चुनावों में प्रचार के लिए उतारना, ये चालाकियां गुजरात की जनता भली भांति समझती है।'

भाजपा ये चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ रही

भाजपा ये चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ रही

शाह ने कहा कि सलमान निजामी ने कश्मीर की 'स्वतंत्रता' की कसम खाई है,उसे गुजरात में प्रचार के लिए उतारा जा रहा है और यह वोट बैंक के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 'भाजपा ये चुनाव सिर्फ विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। हमने हमारा विकास का एजेंडा गुजरात की जनता के सामने रखा है।'

कांग्रेस नेता के सवाल का दिया जवाब

कांग्रेस नेता के सवाल का दिया जवाब

शाह ने कहा कि 'मेरी विनती है कांग्रेस ने जो चुनाव के आखिरी समय में वोट बैंक पॉलिटिक्स और तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है इसको गुजरात की जनता नकारे।' शाह ने कांग्रेस नेता चरण सिंह सपारा के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि 'पीएम मोदी को 2002 के दंगों के लिए जामा मस्जिद में जाकर माफ़ी मांगनी चाहिए। पूरा देश जानता है कि 2002 के दंगों में कांग्रेस से प्रेरित NGO ने जितने भी फर्जी आरोप लगाये थे, सभी मामलों में मोदी जी पर कोई भी आरोप सिद्ध नहीं हुआ।'

 जिग्नेश मेवानी पर हमला

जिग्नेश मेवानी पर हमला

शाह ने कहा कि जिग्नेश मेवानी की पीएफआई से पैसे लेने की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। पीएफआई हमेशा राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है। राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति से मिलते हैं, जो राष्ट्र विरोधी संगठन और कांग्रेस के साथ संबंध रखते हैं, वो वोट बैंक के लिए उनके लिए अपनी सीट देते हैं।

इसलिए कांग्रेस ने बाहर से दिया समर्थन

इसलिए कांग्रेस ने बाहर से दिया समर्थन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पीएफआई के साथ मेवानी के संबंधों को जानती थी, अन्यथा वे उन्हें कांग्रेस का टिकट देते। वे संबंधों के बारे में जानते थे इसलिए उन्होंने मेवानी को एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में उतारा और उन्हें बाहर से समर्थन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+