गुजरात: एक और विधायक को कोरोना संक्रमण, भाजपा के किशोर चौहान की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदबाद में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शहर की वेजलपुर सीट से भाजपा विधायक किशोर चौहान भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। गुरुवार को विधायक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उनका इलाज किया जा रहा है। अहमदाबाद में किसी बड़े नेता को कोरोना का ये पहला मामला नहीं है। कई नेता इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

 गुजरात: भाजपा विधायक किशोर चौहान का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

किशोर चौहान बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उनका टेस्ट कराया गया था। गुरुवार को उनकी रिपोर्ट आई। विधायक को संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन मेडिकल के कर्मचारियों के साथ मिलकर उन लोगों को क्वारंटीन कर रहे हैं, जो उनके संपर्क में आए हैं। किशोर से पहले भाजपा के ही निकोल से विधायक जगदीश पंचाल और नरोडा के विधायक बलराम थवानी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

अहमदाबाद में भाजपा के अलावा कांग्रेस के कई नेता भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। जमालपुर के विधायक इमरान खेड़ावाला भी कोरोना का शिकार हो चुके हैं। कई पार्षदों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। कांग्रेस पार्षद बदरुदीन शेख की कोरोना संक्रमणसे मौत हो चुकी है। वडोदरा में पूर्व पार्षद मंजूर खान पठान ने भी कोरोना के कारण ही जान गंवाई है।

गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार पार चला गया है। स्वास्थ्य विभाग से गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक, विगत 24 घंटों के दौरान 400 से ज्यादा नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल आंकड़ा 18117 पहुंच गया। राज्य में अब तक 1 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख को पार कर चुकी है। पिछले 24 घंटे में 9,304 नए मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। एक दिन में नए केस के मामले में ये रिकॉर्ड है। देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,16,919 हो गई है और 6075 लोगों की मौत अब तक इस वायरस से हुई है। देश में गुरुवार तक कोरोना वायरस के 1,06,737 एक्टिव मामले हैं, जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 1,04,107 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+