गुजरात: पुलिस उपनिरीक्षक लापता, पत्नी को चिट्ठी में लिखी सीनियर्स के सताने की बात
अहमदाबाद। गुजरात इंटेलिजेंस पुलिस के उपनिरीक्षक अनिल परमार रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए हैं। उनकी पत्नी का कहना है कि वो एक खत छोड़ गए हैं, जिसमें उन्होंने अपने सीनियर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि आईबी के प्रभारी डीजीपी का कहना है कि अनिल परमार को किसी सीनियर ने तंग नहीं किया गया।उनके आरोप गलत हैं।

परमार दो दिन पहले पत्नी के नाम पत्र लिखकर कहीं चले गए हैं। चिट्ठी में उन्होंने कहा कि सीनियर की प्रताड़ना उनके बर्दाश्त के बाहर है इसलिए वो जा रहे हैं। पत्नी के नाम खत में उन्होंने कहा है कि उनका कोई गॉड फादर नहीं है इसलिए पुलिस महकमें के आला अफसरों तंग करते हैं जिससे उनके लिए नौकरी करना मुश्किल हो गया है।
परमार के भाई ने 25 सितंबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसकी जांच लोकल क्राइम ब्रांच कर रही है। वहीं, आईबी के डीजीपी आरबी ब्रम्हभट्ट ने बताया है कि जब अनिल आईबी जामखंभालिया में तैनात थे तो उनकी खनन माफियाओं से सांठगांठ थी। उनका दो कंपनी मालिकों के साथ पैसे का लेनदेन था, जिनसे उनका विवाद चल रहा था। ऐसे में उस एंगल से भी जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications