अहमदाबाद: चक्रवात तौकते के चलते हिल रही पांच मंजिला इमारत गिरी
अहमदाबाद। साइक्लोन तौकते से बर्बादी और मातम की मार झेल रहे गुजरात के अहमदाबाद में देखते ही देखते 5 मंजिला इमारत धाराशाई हो गई। घटना जमालपुर इलाके की है। राहत की बात ये रही कि इमारत गिरने से पहले ही लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ले जाया गया था। जानकारी के मुताबिक तौकते चक्रवात के चलते ये इमारत मंगलवार से ही हिल रही थी। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आपको बता दें कि गुजरात में चक्रवाती तूफान के कारण तटीय इलाकों में कई घरों और सड़कों को भी नुकसान पहुंचा। इस दौरान हुई घटनाओं में करीब 45 लोगों की मौत भी हुई है।













Click it and Unblock the Notifications