गुजरात के वडोदरा में बॉयलर फटने से कीटनाशक फैक्ट्री में लगी आग, 4 की मौत

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा शहर में रविवार को एक कीटनाशक बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। रविवार को जब यह हादसा हुआ उस वक्त फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका

फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका

यह घटना वडोदरा शहर से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नंदेशरी इलाके में हुआ। फैक्ट्री का नाम जीएसपी क्रॉप साइंस बताया जा रहा है। रविवार सुबह ही इस फैक्ट्री में ब्वायलर फटने से तेज धमाका हुआ और फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि ब्वॉयलर फटने से फैक्ट्री की इमारत का कुछ हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

दिल्ली के बवाना में भी लगी भीषण आग

दिल्ली के बवाना में भी लगी भीषण आग

इससे पहले शनिवार दिल्ली के बवाना में भी ऐसा ही भीषण हादसा देखने को मिला जहां एक फैक्ट्री में आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जो 17 लोग मारे गए वो जहां छिपे थे, वहीं झुलस गए। बताया गया कि अपनी जान बचाने के लिए कुछ लोग सीढ़ी के नीचे छिपने की कोशिश की। वहीं कुछ लोग पहली मंजिल पर चले गए। एक ने बेसमेंट में छिप कर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयावह थी कि जो जहां छिपा था वहीं झुलसा हुआ मिला।

पहली मंजिल पर 11 लोगों के शव मिले

पहली मंजिल पर 11 लोगों के शव मिले

फायर अफसर धर्मपाल ने जानकारी दी कि फैक्ट्री की पहली मंजिल पर 11 लोगों के शव मिले। 2-3 लोगों के शव सीढ़ी के पास मिले जो पूरी तरह से झुलसे हुए थे।। एक शरीर बेसमेंट और बाकी 1 का शरीर फैक्ट्री के भूतल पर मिला। आशंका जताई जा रही है कि आग भूतल से शुरू हुई और लोग जान बचाने के लिए पहली मंजिल पर गए लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ समझ नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+