गुजरात के अमरेली में स्कूल बस पलटी, 20 छात्र घायल
नई दिल्ली। गुजरात के अमरेली में एक बस हादसा हुआ है जिसमें 20 छात्रों के घायल होने की खबर है। घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम चल रहा है। मिली खबर के मुताबिक अमरेली के पास अचानक स्कूल बस पलट गई। इस स्कूल बस में कुल कितने छात्र थे अभी तक ये जानकारी सामने नहीं आई है। घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

ज्ञानदीप विद्यामंदिर की बस अमरेली के देवलिया पाटिया के पास पलट गई, इससे अंदर बैठे छात्र-छात्राओं की चीखें गूंजने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। सभी ने बस के पिछले हिस्से का कांच तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। थोड़ी ही देर में वहां ट्रेफिक जाम हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जैसे ही अभिभावकों को बस के पलटने की सूचना मिली, सभी अस्पताल पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications