फ्रांस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगे फील्ड मार्शल Cariappa के वंशज, Guinness Record Kodava समुदाय के नाम होगा !
कर्नाटक के बिट्टंगला (Bittangala) में विश्व रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी की गई। सबसे बड़े परिवार का Guinness Record Kodava समुदाय के 6000 से अधिक लोगों के नाम हो सकता है।

Guinness Record Kodava समुदाय लोगों के नाम हो सकता है। कर्नाटक के कोडागु जिले में बिट्टंगला में सबसे बड़े परिवार के जमावड़े का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 6000 से अधिक लोग जमा हुए। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कोडावा समुदाय के 6000 से अधिक लोग शनिवार को विराजपेट के बिट्टंगला में जमा हुए। (Kodava समुदाय की फोटो- वीडियो ग्रैब- साभार इंस्टाग्राम @kodavaclan और जनरल करियप्पा की तस्वीरें साभार- ट्विटर @adgpi)

क्या 'ओकूटा' से वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा ?
एक ही छत के नीचे सबसे बड़ी पारिवारिक सभा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने जमा हुए हजारों लोग कोडवा कबीले पोर्टल (Kodava Clan Portal) की तरफ से किए गए आयोजन के तहत जुटे। इस पहल का नाम 'ओकूटा' (Okoota) रखा गया।

तीन पीढ़ियों के लोग जमा हुए
कोडवा क्लैन पोर्टल के संस्थापक जी किशू उथप्पा ने इस अनोखी पहल के बारे में कहा, "लगभग 6500 लोग एक ही छत के नीचे जमा हुए। उन्होंने यह साबित करने का प्रयास किया कि सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।" उन्होंने बताया कि तीन पीढ़ियों के लोग इस आयोजन में जमा हुए। वर्ल्ड रिकॉर्ड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने इसकी निगरानी भी की।

वर्ल्ड रिकॉर्ड की पुष्टि बाकी
क्या Guinness Record Kodava समुदाय के लोगों के नाम होगा ? क्या कर्नाटक के हजारों लोगों ने पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ डाला ? इन सवालों के जवाब जल्द मिलने की उम्मीद है क्योंकि वर्ल्ड रिकॉर्ड की पुष्टि करने के लिए सत्यापन प्रक्रिया अभी जारी है। तथ्यों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

कोडावा समुदाय के 21 हजार लोग जुटे
रिपोर्ट के मुताबिक Kodava Clan Portal कोडवा समुदाय को पैतृक वंश से जोड़ने में मदद करने के मकसद से शुरू किया गया था। पोर्टल 21,000 से अधिक कोडवा व्यक्तियों को जोड़ने और इनका दावा है कि इन्होंने सबसे बड़ा परिवारिक वृक्ष (largest family tree) बनाने में सफलता पाई है। भारत के पहले सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल करियप्पा भी इसी कम्युनिटी से आते थे। इसके लोग योद्धा की तरह होते हैं।

सबसे बड़े वंश वृक्ष का कीर्तिमान
पोर्टल के माध्यम से कोई यह भी पता लगा सकता है कि वे फील्ड मार्शल केएम करियप्पा (FMKM Cariappa) या समुदाय के किसी अन्य व्यक्ति से कैसे संबंधित हैं। पोर्टल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से पहले सबसे बड़े वंश वृक्ष के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुका है।
Recommended Video

क्या है इस पहल का मकसद
कोडवा क्लैन पोर्टल के संस्थापक जी किशू उथप्पा ने इस अनोखी पहल के बारे में समझाया, "हम पोर्टल में फैमिली ट्री से इवेंट का हिस्सा रहे सभी लोगों को यह पता लगाने के लिए जोड़ रहे हैं। इसका मकसद ये जानना है कि क्या हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।"
फ्रांस के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर नजरें
एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले एक ही परिवार के कुल 4514 लोग फ्रांस में इकट्ठा हुए थे। सबसे बड़े परिवार के जमावड़े का विश्व रिकॉर्ड फ्रांस की फैमिली के नाम है। कोडवा कबीले का लक्ष्य इस रिकॉर्ड को तोड़ना है। ओकूटा के लिए लोगों को आमंत्रित करने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। असर भी दिखा और 6000 से अधिक लोग जमा हो गए।
नीचे देखें इंस्टाग्राम पोस्ट---
कोडवा समुदाय के लोगों की एकजुटता
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया कि Okoota कार्यक्रम सहित Kodava Clan Portal के माध्यम से कोडवा समुदाय के साहित्यकारों को अपने कार्यों को प्रदर्शित करने का मौका मिला है। ऐतिहासिक साहित्यों को मार्केट जैसा मंच भी मिला है। आसपास के 30 से अधिक आउटलेट्स कोडवा संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सामने आए हैं। 'वलगाथाट', गायन समेत कई मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications