गुरुग्राम: प्राइवेट अस्‍पताल में चाकू गोदकर एक गार्ड ने की दूसरे गार्ड की हत्‍या, CCTV में कैद हुई वारदात

गुरुग्राम। गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में उस समय अचानक अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब अस्पताल के अंदर एक सिक्योरिटी गार्ड ने दूसरे सिक्योरिटी गार्ड की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे गुरुग्राम के रेलवे रोड़ पर बने शीतला अस्पताल में हुई। इसके बाद आरोपित चाकू के साथ फरार हो गया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे और आधी-अधूरी जानकारी मिलने पर शोर-शराबा हंगामा करने लगे।

गुरुग्राम: प्राइवेट अस्‍पताल में चाकू गोदकर एक गार्ड ने की दूसरे गार्ड की हत्‍या, CCTV में कैद हुई वारदात

पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने जैसे-तैसे उनको शांत कराया। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी गार्ड नोविल अनवर पहले अस्पताल के बाहर से खुखरी अपनी जेब में रख कर लाया और सीढ़ियों पर चढ़ने लगा जहां पर दूसरा गार्ड जुगल किशोर मौजूद था। जानकारी के मुताबिक मृतक 24 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड जुगल किशोर यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला था और इस अस्पताल में पिछले 6 महीने से चौकीदारी की नौकरी कर रहा था।

जुगल किशोर की नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी। जुगल के साथ ही नोविल अनवर भी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। दोनों के बीच रात में झगड़ा हुआ जिसके बाद गुस्से में आकर नोविल ने जुगल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड नोविल अनवर अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हत्या की जानकारी पुलिस और मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें जुगल की मौत की खबर देरी से दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+