जीएसटी आने से टीवी एक्टर्स की कमाई पर भी चलेगी कैंची
जीएसटी के आने से छोटे पर्दे के कलाकारों पर भी असर पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक प्रॉडक्शन कॉस्ट बढ़ने का असर टीवी के एक्टर्स की सैलरी पर भी पड़ सकता है
नई दिल्ली। जीएसटी के आने से टीवी की बहूओं की कमाई पर भी असर पड़ेगा। प्रोडक्शन कॉस्ट या फिर ऐक्टर्स की फीस पर जीएसटी का कितना असर होगा ये हिसाब पक्के तौर पर लगा पाना तो अभी मुश्किल है । एक बात तो तय है कि टैक्स के कंफ्यूजन से हाहाकार होने वाली है।

जीएसटी के आने से छोटे पर्दे के कलाकारों पर भी असर पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक प्रॉडक्शन कॉस्ट बढ़ने का असर टीवी के एक्टर्स की सैलरी पर भी पड़ सकता है और इन पर भी कैंची चल सकती है। प्रोडक्शन कॉस्ट या सितारों की फीस पर जीएसटी का प्रभाव तुरंत बता पाना मुश्किल है, एक महीने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा।वही जीएसटी के आने से ब्लैके से व्हाइट करने का खेल भी बंद हो जाएगा जिसका असर भी टीवी इंटस्ट्री पर पड़ेगा।
आपको बता दें कि जीएसटी शुक्रवार आधी रात से लागू हो रहा है। भारत में आम नागरिकों पर दो तरह के टैक्स लगते हैं- प्रत्यक्ष कर और अप्रत्यक्ष कर। आयकर और कॉरपोरेट टैक्स इत्यादि प्रत्यक्ष कर हैं। वहीं बिक्री कर और सेवा कर इत्यादि अप्रत्यक्ष कर हैं। संविधान में 122वें संशोधन विधेयक के जरिए देश में लगने वाले सभी अप्रत्यक्ष करों की जगह एक जुलाई 2017 से केवल एक टैक्स - वस्तु एवं सेवा कर लगाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications