ICICI बैंक के तीन दफ्तरों में GST की रेड, बैंक ने खुद दी जानकारी
ICICI बैंक के खिलाफ जीएसटी की ओर से बड़ी कार्रवाई हुई है। जीएसटी ने मंबई स्थित ICICI बैंक के दफ्तरों में छापेमारी की है। खुद बैंक की ओर से इस छापेमारी की जानकारी दी गई है। बैंक की ओर से कहा गया है कि महाराष्ट्र राज्य जीएसटी विभाग ने 4 दिसंबर को उसके तीन कार्यालयों की तलाशी शुरू की है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र जीएसटी अधिनियम, 2017 की धारा 67(1) और 67(2) के अंतर्गत की गई है।
ICICI बैंक की ओर से जानकारी दी गई है कि 4 दिसंबर को जीएसटी अधिकारियों ने बैंक के तीन कार्यालयों की तलाशी ली है, यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। इस दौरान बैंक की ओर से अधिकारियों को तमाम डेटा मुहैया कराया गया और पूरा सहयोग किया गया।

बैंक ने कहा कि अधिकारियों की ओर से जो भी डेटा मांगे गए, उसे मुहैया कराया जा रहा है। बैंक ने सितंबर तिमाही में 11745.9 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हासिल किया था। जोकि 11029 करोड़ के अनुमान से भी अधिक था।












Click it and Unblock the Notifications