GST काउंसिल इन 30 चीजों को कर सकती है सस्ता, 21 जुलाई को बैठक
नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल अपनी आगामी बैठक में कुछ वस्तुओं पर कर की दर घटा सकती है। ज्यादातर ऐसी वस्तुओं पर दर में कटौती की जा सकती है जिनका राजस्व प्राप्ति पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना कम है। इस बैठक में 30 से 40 सामानों पर जीएसटी की दरों में कटौती की जा सकती है। ऐसा माना जा रहा है, हैंडीक्राफ्ट के 40 प्रोडक्ट, 32 सर्विस और 35 सामानों पर दरों में कटौती करेगी।

लिथियम बैटरी पर जीएसटी 28 से घटाकर 18 परसेंट हो सकती है। इसी तरह वाटर कूलर, आईसक्रीम बनाने वाली मशीनें और फ्यूल सेल पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी की जा सकती है। हैंडलूम पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जा सकती है। इसके अलावा सैनिटरी नैपकिन पर भी जीएसटी घटाया जा सकता है। सरकार सीमेंट और पेंट पर भी जीएसटी घटाने पर विचार कर रही है।
वित्तमंत्री का अतिरिक्त प्रभार देख रहे पीयूष गोयल इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वो पहली बार बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इस बैठक में जीएसटी रिटर्न फॉर्म को सरल करने पर भी चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक 28 फीसदी की जीएसटी रेट वाली चाजों पर फिलहाल राहत मिलते नहीं दिख रही है।
काउंसिल की बैठक में एविएशन सेक्टर को महंगे फ्यूल से राहत मिलने की उम्मीदें कम हैं क्योंकि एटीएफ और नेचुरल गैस की दरों में कटौती को इस बार एजेंडे में शामिल नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications