जीएसटी काउंसिल: GSTN बनी सरकारी कंपनी, कैशलेस लेनदेन पर 2 फीसदी की छूट
केंद्र के पास जीएसटीएन की 50 फीसदी हिस्सेदारी और राज्यों के पास सामूहिक रूप से इसकी 50 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी
नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक में जीएसटीएन को सरकारी कंपनी बनाने पर फैसला हुआ है। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने जीएसटीएन में केंद्र और राज्यों की मौजूदा 49 फीसदी हिस्सेदारी को बढ़ाकर 51 फीसदी से अधिक किए जाने का ऐलान किया। जीएसटी से जुड़े आंकड़े संवेदनशील होने के नाते जीएसटीएन को सरकारी नियंत्रण में रखने का फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ इस बैठक में फाइनेंस सेक्रेट्री हसमुख अधिया भी उपस्थित थे। वित्त सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि जीएसटी के लिए एकल मासिक रिटर्न की नई प्रणाली छह महीने में लागू होगी।

वित्त मंत्री जेटली ने कहा, जीएसटीएन ढांचे पर विस्तृत चर्चा हुई। जीएसटीएन का 49 प्रतिशत हिस्सा सरकार के पास रहेगा जबकि 51 प्रतिशत हिस्सेदारी अन्य कंपनियों के पास रहेगी। मैंने सुझाव दिया है कि समय के साथ इस 51 प्रतिशत हिस्सेदारी को सरकार ले ले और बाद में इसे राज्यों और केंद्र के बीच बराबर हिस्से में बांट दिया जाए।

जीएसटी काउंसिल की बैठक की मुख्य बातें
- केंद्र के पास जीएसटीएन की 50 फीसदी हिस्सेदारी और राज्यों के पास सामूहिक रूप से इसकी 50 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी।
- जीएसटी परिषद ने जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) को सरकारी कंपनी बनाने की मंजूरी दी। सरकार जीएसटीएन में निजी इकाइयों से 51 फीसदी हिस्सेदारी लेगी।
- कैशलेस लेनदेन करने वालों को 2 फीसदी की छूट मिलेगी। यह छूट अधिकतम 100 रुपये की होगी।
- चीनी उत्पादकों पर सेस लगाने पर विचार किया जाएगा। इसके लिए मंत्रियों के एक समूह बनाने पर सहमति बनी है।
- बैठक के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि जीएसटी के पहले साल में जीएसटी कलेक्शन बहुत अच्छा रहा।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications