'साजन जी घर आए' गाने पर नाचते हुए आया दूल्हा, Video में देखें दुल्हन का रिएक्शन
नई दिल्ली। आजकल शादियों में डांस परफॉर्मेंस और दूल्हा-दुल्हन की अनोखी एंट्री लेना आम बात हो गई है। इस तरह की डांस परफॉर्मेंस में दूल्हा हो या फिर दुल्हन पूरी तैयारी के साथ आते हैं। और अपने बनने वाले जीवनसाथी को अनोखे तरीके से सरप्राइज भी देते हैं। ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है। जो किसी के भी चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है।

बारातियों के साथ एंट्री लेता है दूल्हा
इस वीडियो में एक दूल्हा शादी के लिए आता दिखाई दे रहा है। सबसे खास बात ये है कि दुल्हन सामने खड़ी होकर उसे देख रही है। और दूल्हा सलमान खान द्वारा फिलमाए गए गाने पर एंट्री लेता है। ये गाना है, 'साजन जी घर आए...' बारातियों के साथ दूल्हे की एंट्री का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं दुल्हन की प्रतिक्रिया भी हर किसी का दिल छू रही है।
View this post on InstagramA post shared by WeddingPhotography&Films (@coolbluezphotography) on
अपने खुशी के आंसू रोक नहीं पाती दुल्हन
वीडियो को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर कूलब्लूज फोटोग्राफी नाम के पेज से पोस्ट किया गया। इसके बाद इसे इंडियाग्राम वेडिंग नाम के पेज पर शेयर किया गया। फिर इसे लोगों ने शेयर करना शुरू कर दिया। दूल्हे की ओर से ऐसा सरप्राइज मिलने के कारण दुल्हन हैरान रह जाती है। दुल्हन जब दूल्हे की ऐसी एंट्री देखती है, तो वह अपने खुशी के आंसू रोक नहीं पाती है। बता दें ये गाना फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' का है।

क्या कह रहे हैं लोग?
वीडियो को अभी तक 3,84,859 बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है, 'ये अब तक देखा गया सबसे अच्छा वीडियो है, बिल्कुल फिल्मों की तरह।' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'पूरा बॉलीवुड स्टाइल धमाल।' एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा मैं अपने भाई की शादी में करूंगा।'












Click it and Unblock the Notifications